June 24, 2026
Entertainment

‘जहां हैं गालियां, वहां है आलिया’: सुनील पाल के पोस्ट को लोगों ने माना आलिया भट्ट पर तंज

‘Where there are expletives, there is Alia’: People interpret Sunil Pal’s post as a dig at Alia Bhatt.

कॉमेडियन सुनील पाल एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस पोस्ट को लोग अभिनेत्री आलिया भट्ट पर तंज मान रहे है, जिसके चलते मनोरंजन जगत में नई बहस छिड़ गई है। यह पूरा मामला कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जहां हाल ही में आलिया भट्ट और अभिनेत्री शरवरी वाघ अपनी आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं।

इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब शो के नए सीजन में समय रैना ने एक पुराने वायरल कमेंट का जिक्र किया। शो के दौरान उन्होंने एक कंटेस्टेंट से हल्के-फुल्के अंदाज में पूछा कि वह कौन सा टूथपेस्ट इस्तेमाल करती है। इसके बाद उन्होंने मजाक में कहा कि वही टूथपेस्ट सुनील पाल को भी दे देना। यह लाइन सुनकर सेट पर मौजूद लोग हंस पड़े।

इसी एपिसोड में आलिया भट्ट भी मौजूद थीं और वह भी इस पर हंसती हुई नजर आईं। बाद में आलिया ने बताया कि उन्होंने पहले वह एपिसोड देखा था, जिसमें समय रैना और सुनील पाल एक साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में दिखाई दिए थे। इस पर सुनील पाल ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट किया और हिंदी में लिखा, ‘जहां है गालियां, वहां है आलिया।’

इस पोस्ट को लोग सीधे तौर पर आलिया भट्ट पर कटाक्ष मान रहे है। हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया कि उन्होंने यह किस संदर्भ में लिखा है। दरअसल, समय रैना ने कपिल शर्मा के शो पर सुनील पाल से सवाल किया था- आप ब्रश क्यों नहीं करते?’

गौरतलब है कि सुनील पाल और समय रैना के बीच विवाद कोई नया नहीं है। पिछले साल यह मामला तब शुरू हुआ था जब सुनील पाल ने समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के पहले सीजन में इस्तेमाल की गई भाषा और कंटेंट की आलोचना की थी। उनका कहना था कि शो में कई बार अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जाता है, जो सही नहीं है।

Leave feedback about this

  • Service