July 1, 2026
National

पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत कई भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Several BJP leaders, including PM Modi, extended their best wishes to former Vice President Venkaiah Naidu on his birthday.

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा वरिष्ठ नेताओं ने बधाई देते हुए स्वस्थ जीवन की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, “भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। अपने शानदार सार्वजनिक जीवन के दौरान, उन्होंने देश के विकास और वंचितों की सेवा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता से एक अलग पहचान बनाई है। कृषि और ग्रामीण विकास के प्रति उनका जुनून उल्लेखनीय है। मुझे इस बात की हमेशा खुशी रहती है कि मैंने उनके साथ कई वर्षों तक काम किया है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पर लिखा, “भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और अनेक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्न और सुदीर्घ जीवन की अभिलाषा है।”

गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को जन्मदिन की बधाई। जन-राजनीति से लेकर उपराष्ट्रपति पद तक, नायडू जी ने संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने और नागरिकों के मुद्दों को उठाने में ऐसी मिसालें कायम की हैं, जिनका हमारे युवा नेता अनुसरण कर सकते हैं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।”

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पर लिखा, “पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जनसेवा के प्रति आपका समर्पण, वंचित वर्गों को सशक्त बनाने के लिए आपकी अथक मेहनत और राष्ट्र-निर्माण के प्रति आपकी दूरदर्शी सोच, देश की प्रगति की हमारी सामूहिक यात्रा में हमें लगातार प्रेरित करती है। आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! सार्वजनिक जीवन में आपकी सादगी, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आपकी अटूट निष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रभु श्री राम आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें, यही मंगलकामना है।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व उपराष्ट्रपति, ‘पद्म विभूषण’ एम. वेंकैया नायडू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। भगवान तिरुपति बाला जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना है।” हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर लिखा, “भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना करता हूं।”

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट किया, “देश के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, यही प्रार्थना है।”

Leave feedback about this

  • Service