July 1, 2026
Entertainment

काजोल का मजेदार अंदाज, बोलीं–’जो मेरी पोस्ट पसंद करते हैं, वही सबसे ज्यादा खुश, समझदार और खूबसूरत हैं’

Kajol’s fun side: “Those who like my posts are the happiest, smartest, and most beautiful.”

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल अपनी शानदार अदाकारी के साथ-साथ अपने चुलबुले अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वह जब भी सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करती हैं तो उनके फैंस उसे खूब पसंद करते हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी एक नई फोटो पोस्ट की, लेकिन उससे ज्यादा चर्चा उनके साथ लिखे गए मजेदार कैप्शन की हो रही है।

काजोल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक मुस्कुराती हुई सेल्फी पोस्ट की। यह सेल्फी उन्होंने कार के अंदर क्लिक की है। लुक की बात करें तो वह पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने डायमंड और रूबी चोकर नेकलेस पहना हुआ है। लाइट मेकअप के साथ उनका लुक काफी आकर्षक लग रहा है।

तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”मेरी बनाई हुई एक स्टडी के अनुसार, जो लोग मेरे पोस्ट लाइक करते हैं, वे उन लोगों की तुलना में ज्यादा खुश, ज्यादा इंटेलिजेंट और बेहतर दिखने वाले होते हैं, जो उन्हें लाइक नहीं करते।”

अगर काजोल के अभिनय सफर की बात करें तो उन्होंने साल 1992 में ‘बेखुदी’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने लगातार कई सफल फिल्मों जैसे- ‘बाजीगर’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘करण अर्जुन’, ‘गुप्त’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘फना’, ‘माय नेम इज खान’, ‘दिलवाले’, ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ और ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में काम किया।

फैंस उनकी जोड़ी को अभिनेता शाहरुख खान के साथ ज्यादा पसंद करते है। वह मशहूर अभिनेत्री तनुजा और दिवंगत फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी की बेटी हैं। उन्होंने साल 1999 में अभिनेता अजय देवगन से शादी किया। दोनों के दो बच्चे हैं, बेटी न्यासा देवगन और बेटा युग देवगन।

Leave feedback about this

  • Service