July 6, 2026
Entertainment

‘शेर-ए, शानदार साल हो’, अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की खास शुभकामनाएं

“Have a fantastic year, Sher-e” — Arjun Rampal extends special birthday wishes to Ranveer Singh.

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को जन्मदिन के मौके पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ के सेट से कई अनदेखे पल साझा किए, जिसने फैंस का ध्यान खींचा।

अर्जुन रामपाल ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें फिल्म की शूटिंग के दौरान की कई झलकियां दिखाई गई। इस वीडियो की शुरुआत एक खास स्केच से होती है, जिसमें रणवीर सिंह के फिल्मी किरदार का प्रभावशाली चित्रण दिखाया गया है। यह स्केच उनकी फिल्म में निभाए गए किरदार की गंभीरता को दर्शाता है। इसके बाद वीडियो में फिल्म के सेट से कई बिहाइंड द सीन पल देखने को मिलते हैं, जिनमें अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह एक साथ बैठकर हंसते-मुस्कुराते नजर आते हैं।

वीडियो में रणवीर सिंह की फिल्म में दिखाई गई दमदार एक्शन परफॉर्मेंस की झलकियां भी शामिल हैं।

इस वीडियो के साथ अर्जुन रामपाल ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी हैप्पी बर्थडे शेर-ए। आने वाले समय में और भी शानदार यादें हो, बेहतरीन परफॉर्मेंस, कामयाबी, प्यार, हंसी और जश्न के लिए शुभकामनाएं। आपका आने वाला साल शानदार रहे। ढेर सारा प्यार और एक बड़ी-सी झप्पी।”

गौरतलब है कि अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह दोनों ने निर्देशक आदित्य धर की स्पाई-एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ में साथ काम किया है। यह फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी और दर्शकों के बीच इसे काफी पसंद किया गया। इसके बाद इसका सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ साल 2026 में रिलीज हुआ।

इन फिल्मों में रणवीर सिंह ने भारतीय खुफिया एजेंसी के अंडरकवर अधिकारी जसकीरत सिंह रंगी की भूमिका निभाई, जो गुप्त मिशन के दौरान हमजा अली मजारी की पहचान के साथ काम करता है। वहीं, अर्जुन रामपाल आईएसआई मेजर इकबाल के किरदार में नजर आए। कहानी में उनके किरदार को कई आतंकी अभियानों का मास्टरमाइंड बताया गया और उसे “एंजेल ऑफ डेथ” के नाम से जाना जाता है।

Leave feedback about this

  • Service