July 13, 2026
National

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी के सामने पेश हुए संतोष दुबे, बोले-माथे पर कलंक मिटाना जरूरी

Ram Mandir offering theft case: Santosh Dubey appears before SIT; says it is essential to wipe the stain from his reputation.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने रविवार को धर्मसेना के प्रमुख संतोष दुबे से पूछताछ की है। पूछताछ के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए संतोष दुबे ने कहा कि एसआईटी के सामने उन्होंने अपना पक्ष रखा है और कुछ दस्तावेज वह उन्हें मुहैया कराएंगे।

संतोष दुबे ने कहा कि एसआईटी के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत हुई। उन्होंने मुझसे जानकारी मांगी और कहा कि अगर कुछ दस्तावेज हैं तो उन्हें मुहैया कराएं। मैं उन्हें कल और जानकारी दूंगा। इसके साथ ही हमारे पास कुछ कागजात हैं, वे भी सौंपूंगा। उन्होंने कहा कि मैंने एसआईटी को पूरी जानकारी दी है। मैंने उन्हें बताया कि 1200 से अधिक राम शिलाएं पहले गायब हो चुकी हैं। इसके बाद ट्रस्ट से जुड़े लोगों के कर्मों का खुलासा भी सबके सामने आ चुका है।

संतोष दुबे ने कहा कि मुझे बयान देने के लिए बुलाया गया था। मैंने उनसे कह दिया है कि अगर मुझसे कोई और सहयोग चाहिए तो मैं सहयोग देने के लिए तैयार हूं, लेकिन मैंने उनसे कार्रवाई की मांग की है। हमारे माथे पर लगे कलंक को मिटाना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे अच्छा लगा कि मुझे भी जांच के लिए बुलाया गया। एक महीने से मैं प्रतीक्षा कर रहा था कि मुझे बुलाया जाएगा। मेरी मांग है कि मेरी एफआईआर भी दर्ज की जाए। अगर मेरी बातों में कोई झूठ है तो मुझ पर कार्रवाई की जाए।

संतोष दुबे ने यह भी कहा कि मैं कल प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला था, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस रोक दी गई। यह गलत हुआ। प्रेस को रोकना बहुत गलत है। मेरी बातें लोगों तक पहुंच गईं। हम 23 तारीख को इस पूरे मामले पर बात करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हम एसआईटी को और भी जानकारी देंगे। 23 तारीख को हम और अधिक बातचीत कर पाएंगे। मुझे उम्मीद है कि अब न्याय मिलेगा।

Leave feedback about this

  • Service