July 25, 2026
National

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, विजेता दहिया बोले- अब शिक्षा में बड़े सुधार की उम्मीद

Dharmendra Pradhan’s resignation welcomed; Vijeta Dahiya says—now expecting major reforms in education.

25 जुलाई । केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने इस्तीफे का स्वागत करते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने पर पूरे देश को बधाई दी जानी चाहिए और अब शिक्षा मंत्रालय में नई सोच के साथ सुधारों की उम्मीद बढ़ गई है।

विजेता दहिया ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा, “धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। पूरे देश को बहुत-बहुत बधाई। पूरे देश को तहे दिल से बधाई।”

उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम के दो महत्वपूर्ण पहलू हैं। पहला, अब यह उम्मीद जगी है कि उनकी जगह ऐसा व्यक्ति शिक्षा मंत्री बनेगा जो शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों को गंभीरता से समझेगा और विभिन्न पक्षों के साथ व्यापक विचार-विमर्श कर आवश्यक सुधार लागू करेगा। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ द्वारा तैयार किए गए डिमांड्स चार्टर पर अब गंभीरता से विचार किए जाने की संभावना है। शिक्षा विशेषज्ञों से परामर्श, विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के साथ संवाद और शिक्षा प्रणाली में सिस्टमिक रिफॉर्म्स की दिशा में काम किया जा सकता है। विजेता दहिया ने कहा कि उनका अंतिम लक्ष्य जीरो पेपर लीक्स है और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा उस दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

विजेता दहिया ने कहा कि कई लोग उनसे कहते थे कि भाजपा में इस्तीफे नहीं होते। इस पर उन्होंने कहा कि भारत लोकतंत्र है और लोकतंत्र में जनता की आवाज सुनी जाती है। जब जनता अपनी बात मजबूती से रखती है तो उसका असर दिखाई देता है और यह घटनाक्रम उसी का उदाहरण है।

उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र को जनता ने जिस तरह से मजबूत किया है, वही भावना आगे भी कायम रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि देश में बेहतर शिक्षा व्यवस्था और आवश्यक सुधारों के जरिए भविष्य को अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

Leave feedback about this

  • Service