July 27, 2026
Entertainment

केएस चित्रा और खुशबू ने कारगिल के वीर जवानों को किया नमन, बोले-‘शहीदों का बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा’

KS Chithra and Khushbu pay tribute to the brave soldiers of Kargil; say, “The sacrifice of the martyrs will always continue to inspire.”

भारत की मशहूर गायिका केएस चित्रा अपनी मधुर आवाज के लिए दुनियाभर में पहचानी जाती हैं। अब कारगिल विजय दिवस के मौके पर उन्होंने देश के उन वीर जवानों को याद किया है, जो साल 1999 के कारगिल युद्ध में भारत की रक्षा के लिए शहीद हो गए थे। चित्रा ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके साहस, त्याग और देशभक्ति को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

केएस चित्रा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ”आज का दिन भारत के उन बहादुर सपूतों को याद करने का दिन है, जिन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। साल 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों ने अद्भुत साहस और मजबूत इरादों के साथ देश की सीमाओं की रक्षा की।”

अपनी पोस्ट में चित्रा ने ऑपरेशन विजय का जिक्र करते हुए कहा, ”भारतीय जवानों ने देश के सम्मान और संप्रभुता को बचाने के लिए हर मुश्किल का सामना किया। इन वीर सैनिकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना देश की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा। भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी, अनुशासन और बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरणा देते रहेंगे।”

केएस चित्रा ने कहा, ”कारगिल युद्ध के शहीदों की वीरता को हमेशा याद रखा जाना चाहिए। मेरी लोगों से अपील है कि वे देश के लिए बलिदान देने वाले जवानों के योगदान का सम्मान करें। जय हिंद! वंदे मातरम!”

वहीं, अभिनेत्री खुशबू ने भी कारगिल युद्ध के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, ”उन बहादुर सैनिकों को सलाम है, जिन्होंने बिना किसी डर के देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, ताकि आज देशवासी शांति, सम्मान और स्वतंत्रता के साथ जीवन जी सकें। सैनिकों ने अपना आज देश के आने वाले कल के लिए कुर्बान कर दिया।”

उन्होंने कहा, ”इन वीर जवानों ने भारत की मिट्टी की रक्षा के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया। मैं शहीदों के परिवारों और माता-पिता को भी नमन करती हूं, जिन्होंने ऐसे साहसी और देशभक्त बेटों-बेटियों को जन्म दिया। कारगिल के शहीदों का साहस, बलिदान और देश के प्रति प्रेम हमेशा भारत के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा बना रहेगा। सैनिकों के योगदान की वजह से ही देश सुरक्षित है।”

गौरतलब है कि हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। इस साल कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।

Leave feedback about this

  • Service