July 31, 2026
Entertainment

मुझे लगता है कि ऑपरेशन सफेद सागर जैसे प्रोजेक्ट हमें चुनते हैं: जिमी शेरगिल

I feel that projects like ‘Operation White Sea’ choose us: Jimmy Sheirgill

अभिनेता जिमी शेरगिल बहुत जल्द वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सागर’ में भारतीय वायु सेना अधिकारी और वरिष्ठ पायलट के किरदार में नजर आएंगे। अभिनेता का मानना है कि इस सीरीज ने उन्हें चुना, जिसके जरिए वे कहानी बता सकें।

अभिनेता ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया, “मेरा मानना है कि जब इस तरह के प्रोजेक्ट हमें चुनते हैं, तो हमारी जिम्मेदारी है कि हम इन किरदारों के साथ न्याय करने के लिए कड़ी मेहनत करें। हमारी टीम बहुत शानदार है, अच्छे क्रिएटर्स हैं और एक्टर्स जी तोड़ मेहनत करते हैं। हमें इतना शूट करते थे कि हमें पता नहीं होता था कि इसमें कितना समय लगता है। ये टुकड़ों में नहीं होता है, जैसे हम कॉकपिट की बात कर रहे थे, पूरा कॉकपिट का सेट बनाने में लगभग एक महीना लग गया था। उसके बाद हमारी शूटिंग शुरू हुई। तो ऐसे गैप्स थे।”

जब आईएएनएस ने अभिनेता से पूछा, “सीरीज में उनके अंदर के आर्टिस्ट को क्या पसंद आया?” इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा, “मुझे लगता है कि पहली चीज तो स्क्रिप्ट थी। जब आपको स्क्रिप्ट का कॉन्सेप्ट पसंद आता है तो उसके बाद आप अपने किरदारों के लिए लिख रहे होते हैं तो आप खुद को उस सिचुएशन में डालने की कोशिश करते हैं और देखते हैं कि आप उसमें क्या कर रहे हैं। साथ ही अच्छा निर्देशक होने बहुत जरूरी है, जो कि हमारे पास हैं।

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि हमारे लिए ये एक प्लस प्वाइंट था, क्योंकि मैं उन्हें लंबे समय से जानता था। हमें एक साथ एक फिल्म करनी थी, जो स्क्रिप्ट में नहीं थी।” नेटफ्लिक्स की आगामी वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ 7 अगस्त को स्ट्रीम होगी। यह सीरीज 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना के ऐतिहासिक और साहसी अभियानों पर आधारित एक मिलिट्री ड्रामा है।

सीरीज में अभिनेता जिमी शेरगिल ने एक भारतीय वायु सेना अधिकारी और वरिष्ठ पायलट का किरदार निभाया है। वह सीरीज में सिद्धार्थ के साथ मिलकर युवा फाइटर पायलटों की ‘गोल्डन एरो स्क्वाड्रन’ का नेतृत्व और मार्गदर्शन करते नजर आएंगे।

Leave feedback about this

  • Service