August 1, 2026
National

पप्पू यादव और विपक्ष ने भारतीय संस्कृति और सभ्यता का किया अपमानः सुनील बराल

Pappu Yadav and the opposition have insulted Indian culture and civilization: Sunil Baral

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा संसद परिसर में साधु के वेश में प्रदर्शन किए जाने का भारतीय जनता पार्टी नेता सुनील बराल कड़ा विरोध किया है। भाजपा नेता ने कहा कि पप्पू यादव समेत विपक्ष के नेताओं ने भारतीय संस्कृति और सभ्यता का भी अपमान किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जेन जी को संबोधित करते हुए जारी किए गए वीडियो संदेश पर भाजपा नेता सुनील बराल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “प्रधानमंत्री का बहुत बड़ा दिल है। 140 करोड़ देशवासियों के अभिभावक के रूप में प्रधानमंत्री इस समय काम कर रहे हैं। पीएम मोदी बच्चों के माता-पिता की जिम्मेदारी समझते हैं। बच्चों ने जिस तरह से आंदोलन में प्रधानमंत्री की मां के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, वह निंदनीय हैं। युवाओं से इतनी गाली सुनने के बाद भी प्रधानमंत्री ने सबको माफ कर दिया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।”

राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर संसद में विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के भगवा कपड़े पहनने पर बीजेपी नेता सुनील बराल ने कहा, “यह न सिर्फ हिंदुओं का, बल्कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता का भी अपमान है। सनातन इस देश की पहचान है। पप्पू यादव ने सनतान धर्म और साधु-संतों का मखौल उड़ाया है। ऐसे में पप्पू यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।”

यूपी के भदोही जिले का नाम बदलने पर मायावती द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताने पर भाजपा नेता ने कहा, “भाजपा भारतीय संस्कृति और संविधान में विश्वास रखते हुए प्राचीन परंपराओं को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भदोही जिले का नाम संत रविदास के नाम पर रख दिया है।

अखिलेश यादव ने कहा है कि जिले का नाम बदलने से कुछ नहीं होगा, संत रविदास के विचारों को भाजपा अपनाए। इस टिप्पणी पर सुनील बराल ने कहा, नामों का बहुत महत्व होता है, इसलिए पहले महत्व को समझें। नाम से प्रसिद्धि और प्रेरणा मिलती है। सुनील बराल ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भ्रष्टाचार और गुंडाराज का सफाया किया है। पहले की सरकारों में रिश्वत देकर सरकारी नौकरियां मिलती थीं, लेकिन भाजपा सरकार में परदर्शी तरीके से नियुक्तियां हो रही हैं।”

Leave feedback about this

  • Service