August 1, 2026
National

सपा नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले-राम मंदिर में जमीन मामले से लेकर चढ़ावे तक में अनियमितता

SP leaders targeted the BJP, alleging irregularities ranging from the Ram Mandir land deal to the handling of offerings.

समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने राम मंदिर चढ़ावा अनियमितता मामले और जेन-जी को लेकर पीएम मोदी के संदेश पर प्रतिक्रिया दी है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए राम मंदिर चढ़ावा अनियमितता मामले को लेकर उन्होंने कहा, “पप्पू यादव की ओर से ऐसा क्यों किया गया, इसका जवाब तो वही देंगे लेकिन भाजपा को यह घिनौना लग रहा है। राम मंदिर में जमीन के मामले से लेकर चढ़ावा अनियमितता मामला पुण्य का काम लग रहा है। भगवान राम और धर्म को लेकर ऐसे लोगों के मुंह से बातें सुनने का कोई मतलब नहीं है। इनके लिए धर्म सत्ता पाने का साधन और मंदिर पैसा कमाने का जरिया है।”

जेन-जी को लेकर प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश पर राजीव राय ने कहा, “प्रधानमंत्री की ओर से देर रात एक वीडियो जारी कर दिया जा रहा है। संसद के सत्र में लोग प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को देखने और सुनने को तरस गए हैं। उनको सदन में खड़े होकर देश के बच्चों से माफी मांग लेनी चाहिए। हम उनके साथ खड़े हो जाएंगे।

कुलगाम में आतंकी हमले पर राजीव राय ने कहा, “आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में देश एक है। आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।” कांवड़ यात्रा को लेकर राजीव राय ने कहा, “जब बच्चे पेपर लीक मामले को लेकर आए तो उन पर लाठियां बरसाई गईं। अब उनको गुमराह करने के लिए फूल बरसाए जा रहे हैं।” एफसीआर संशोधन विधेयक पेश किए जाने की संभावना पर राजीव राय ने कहा, “अगर सदन में बिल पेश किया जाएगा तो इस पर चर्चा की जाएगी।”

वहीं, समाजवादी पार्टी के नेता फखरुल हसन चांद ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कुलगाम आतंकी हमले को लेकर कहा, “सपा इस घटना की निंदा करती है और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती है। भाजपा सरकार में आतंकी घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। सरकार बड़े-बड़े वादे करती है लेकिन आंतरिक और वाह्य सुरक्षा देने में पूरी तरह से विफल है।

अगले हफ्ते लोकसभा में एफसीआरए बिल पेश करने की संभावना पर फखरुल हसन चांद ने कहा, “सपा का मानना है कि भाजपा केवल बिल पेश करती है और चर्चा से भागती है। चाहे चर्चा किसान, नौजवान या चढ़ावा अनियमितता की हो, इन सभी मुद्दों पर सरकार चर्चा करने से भागती है। पेपर लीक मामले पर उन्होंने कहा, “जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया, वह किसकी गलतियों के कारण खोया? सबसे बड़ा सवाल यही है कि भाजपा की सरकार में लगातार पेपर लीक होते रहे।

Leave feedback about this

  • Service