August 6, 2026
National

जेपीएससी विवाद पर एनडीए नेताओं ने पूछा, ‘कहां है राहुल की नैतिकता, क्यों नहीं मांगा झारखंड सीएम का इस्तीफा’

On the JPSC controversy, NDA leaders asked, “Where is Rahul’s morality? Why hasn’t he demanded the Jharkhand CM’s resignation?”

बिहार एनडीए के नेताओं ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की भर्ती परीक्षा में कथित तौर पर धांधली को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस से सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते राहुल गांधी को एक नजरिया रखना चाहिए और झारखंड के मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगना चाहिए।

बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) एक स्वतंत्र संस्था है। झारखंड में पेपर लीक होने के कथित मामले भी सामने आए हैं, जिसके कारण वहां के छात्र आंदोलन कर रहे हैं। मेरा मानना ​​है कि कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और उचित कार्रवाई करनी चाहिए। छात्रों को भी आश्वासन मिलना चाहिए।”

रामकृपाल यादव ने पूछा, “राहुल गांधी की नैतिकता कहां चल गई हैं? वे झारखंड में क्यों एक्शन नहीं ले रहे हैं? क्यों राहुल गांधी मुख्यमंत्री का इस्तीफा नहीं मांग रहे हैं? क्यों राज्य सरकार से अपना समर्थन वापस नहीं ले रहे हैं?” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को दो नजरिए नहीं रखने चाहिए। आप नेता प्रतिपक्ष हैं, इस हैसियत से आपको एक नजरिया रखना पड़ेगा। झारखंड की परीक्षा में धांधली हुई है तो मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने के लिए कहना चाहिए।

जदयू एमएलसी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड लोकसेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं, लेकिन तेजस्वी यादव इस पर चुप हैं और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा है। युवा विरोध कर रहे हैं और अपने दावों के समर्थन में सबूत भी पेश कर रहे हैं। इसके बावजूद, झारखंड सरकार में शामिल लोगों ने कोई जवाब नहीं दिया है।”

उन्होंने कहा कि बिहार के उम्मीदवार भी इन परीक्षाओं में शामिल होते हैं। अगर परीक्षाओं में गड़बड़ी सरकार के कामकाज का हिस्सा बन गई है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। हम उम्मीद करते हैं कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी इस बात पर अपना रुख स्पष्ट करेंगे कि क्या झारखंड लोकसेवा आयोग में पद बेचे जा रहे हैं।

Leave feedback about this

  • Service