August 7, 2026
Entertainment

अमिताभ बच्चन ने बताया भोजपुरी फिल्म का किस्सा, बोले-अपने मेकअप आर्टिस्ट के साथ की थीं दो फिल्में

Amitabh Bachchan shared an anecdote about a Bhojpuri film, mentioning that he worked on two films with his makeup artist.

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में अभिनेता ने अपने भोजपुरी सिनेमा में काम करने के अनुभव को साझा किया।

शो के होस्ट चैनल ने एपिसोड अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें कंटेस्टेंट ने कहा कि बिहार के लोग अमिताभ बच्चन को बहुत मानते और पसंद करते हैं। साथ ही, कंटेस्टेंट ने उनसे रिक्वेस्ट की कि वो और ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम करें। कंटेस्टेंट की बात का मान रखते हुए अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा, “सर, हमारे मेकअप मैन का नाम दीपक है, मैंने जब भोजपुरी फिल्में की थी, तो ये हमारे साथ थे। आपने अब तक नहीं देखी क्या?” इसके बाद कंटेस्टेंट ने कहा, “हां, आपकी फिल्म ‘गंगा’ है लेकिन आप ओटीटी पर भी आइए और भोजपुरी में भी काम कीजिए।”

ये सुनकर अमिताभ बच्चन थोड़ा कंफ्यूज हो गए और अपने अंदाज में बोले, “अरे, वो भोजपुरी वाली ही फिल्म थी।” कंटेस्टेंट ने आगे बातचीत में बताया कि उनका बेटा मेगास्टार अमिताभ बच्चन को ‘केबीसी अंकल’ के नाम से जानता है, जिसे सुनकर अभिनेता जोर से हंस पड़े।

कंटेस्टेंट ने आगे बताया, “आप जो अपनी बात इतने रौब से बोलते हैं, ‘हां ये कहानी जो है, बरसों पुरानी है’ आपको पता है, मैं परिवार के साथ कहीं भी जाता हूं, तो वहां आपके शो के होर्डिंग्स लगे रहते हैं, तो उसे देखकर मेरा बेटा बोलता है, देखो न पापा ‘केबीसी अंकल’। उसने आपका नाम ही यही रख दिया है।

इस बात पर अमिताभ बच्चन हंस पड़े, और उन्होंने मजाक में कहा, “सर, पचपन साल से हम फिल्मों में काम कर रहे हैं, वो मिट गया है।” मेगास्टार अमिताभ बच्चन की बात का जवाब देते हुए कंटेस्टेंट ने कहा, “वो इतने छोटे हैं, उन्होंने अभी तक आपकी फिल्में नहीं देखी हैं।” कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 का प्रीमियर 10 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। यह लोकप्रिय शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लीव पर हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे प्रसारित किया जाएगा। शो के होस्ट एक बार फिर महानायक अमिताभ बच्चन होंगे।

Leave feedback about this

  • Service