August 10, 2026
National

लोकसभा स्पीकर सहित कई नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. वी.वी. गिरि की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Several leaders, including the Lok Sabha Speaker, paid tribute to former President Dr. V.V. Giri on his birth anniversary.

भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. वी.वी. गिरि की जयंती पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मनोहर लाल और कांग्रेस के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. वी.वी. गिरि की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन। डॉ. गिरि का सार्वजनिक जीवन श्रमिकों, कामगारों और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उनका सरल व्यक्तित्व, दृढ़ विचार और राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा सभी के लिए प्रेरक है।”

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा, “स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व राष्ट्रपति, ‘भारत रत्न’ वी. वी. गिरि की जयंती पर उन्हें सादर नमन अर्पित करता हूं। सामाजिक कल्याण एवं राष्ट्र उत्थान में आपके द्वारा किए गए अद्वितीय प्रयासों को सदैव याद किया जाएगा।” केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में कहा, “पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न वी. वी. गिरि की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट किया, “महान स्वतंत्रता सेनानी, देश के पूर्व राष्ट्रपति, ‘भारत रत्न’ वी.वी. गिरि की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं!राष्ट्र उत्थान और श्रमिकों के कल्याण हेतु किये अप्रतिम प्रयासों लिए आपको सदैव याद किया जाएगा।” उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “भारत के पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ वी.वी. गिरी की जयंती पर कोटिशः नमन। श्रमिक अधिकारों के प्रबल पक्षधर और राष्ट्रहित के लिए समर्पित आपका जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।”

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक्स पोस्ट में कहा, “भारत रत्न वी. वी. गिरी एक समर्पित स्वतंत्रता सेनानी, जाने-माने ट्रेड यूनियन नेता और राजनेता थे, जिन्होंने अपना जीवन मजदूरों के हितों, सामाजिक न्याय और जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर भारत के राष्ट्रपति बनने तक का उनका शानदार सफर देश के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनकी जयंती पर, मैं उनके जीवन और विरासत को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारत के पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न से सम्मानित वी. वी. गिरि को उनकी जयंती पर याद करते हुए। मजदूर आंदोलन और जन-सेवा में उनका योगदान भारत के इतिहास का एक अहम हिस्सा है।” उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ वी. वी. गिरि की जयंती पर उन्हें शत शत नमन! मां भारती की सेवा में दिया गया उनका अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।”

Leave feedback about this

  • Service