August 13, 2026
National

बरेली: नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Bareilly: Accused of raping a minor arrested; shot in the leg during a police encounter.

बरेली पुलिस ने नाबालिग से रेप के मामले में फरार चल रहे आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी के पास से .315 बोर की एक पिस्तौल, दो कारतूस बरामद किया है।

नवाबगंज सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि 12 अगस्त की शाम को नवाबगंज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि नाबालिग से रेप का वांछित आरोपी इलाके में देखा गया है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। फिलहाल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान विमलेश कुमार के रूप में बताई। वह बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बारौर के पास पंडरी गांव का रहने वाला है। सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी विमलेश ने हाल ही में इलाके में हुई एक नाबालिग से रेप की घटना को कबूल किया है। उसने बताया कि इस वारदात को उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस अब फरार साथी की तलाश में दबिश दे रही है।

सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विमलेश कुमार का आपराधिक इतिहास भी है। उस पर पहले से छेड़खानी का मामला दर्ज है। इलाके में वह आपराधिक प्रवृत्ति के लिए जाना जाता था। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मामले के दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave feedback about this

  • Service