August 18, 2026
National

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर लाल सिंह आर्य ने भाजपा नेतृत्व का जताया आभार, कहा-भरोसे पर खरा उतरूंगा

Lal Singh Arya expresses gratitude to the BJP leadership on his appointment as National Vice President; says he will live up to the trust placed in him.

भाजपा के नए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। आईएएनएस से बातचीत करते हुए लाल सिंह आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से मुझे भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर जो जिम्मेदारी दी गई है, वह एक बड़ी और संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा करने के लिए उनका अभार व्यक्त करता हूं। उनके भरोसे पर मैं खरा उतरूंगा। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री समेत सभी का भी मैं अभार व्यक्त करता हूं। 43 वर्ष के राजनीतिक जीवन में संगठन विस्तार के लिए मैंने सदैव काम किया है। संगठन के माध्यम से सत्ता हासिल कर पूरी ताकत के साथ जनसेवा का काम करेंगे।

लाल सिंह आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से एक अच्छी और संतुलित टीम बनाई गई है। सत्ता और संगठन के अनुभव का संतुलन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी टीम में रखा है। अनुसूचित जाति के लोगों के बीच में मैंने जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। अनुसूचित जाति के वर्ग से एक बड़ा जुड़ाव रहा है। जिस तरह से देशभर से फोन आ रहे हैं, उससे लगता है कि मुझसे प्रेम करने वालों की संख्या अच्छी खासी है। आजादी के बाद देश में 60 वर्षों तक कांग्रेस का शासन रहा, किसी को रविदास याद नहीं आए।

उन्होंने कहा कि आज संत रविदास की 650वीं जयंती, पीएम मोदी के आग्रह पर पूरे देश में जयंती मनाई जा रही है। महर्षि वाल्मिकी और रविदास के नाम पर हवाई अड्डे देश में नहीं होते थे। कभी बिरसा मुंडा को लोग याद नहीं करते थे। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरदार पटेल, महाराणा प्रताप, बिरसा मुंडा, अंबेडकर जी के पंचतीर्थ, रविदास जी के स्मारकों के मामले सहित सभी प्रकार के धरोहरों और सांस्कृतिक पहचान की तरफ ध्यान दिया गया है।

लाल सिंह आर्य ने कहा कि केदारनाथ का कॉरिडोर, बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर या महाकाल का कॉरिडोर हो, यानी संत, परंपरा, भगवान, या सांस्कृतिक विरासत के पुनरुत्थान के लिए प्रधानमंत्री के जो ऐतिहासिक निर्णय होते हैं, वो समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत बनने को हम सब अपनी आंखों से देख रहे हैं।

Leave feedback about this

  • Service