August 26, 2026
Entertainment

केबीसी 18 में अमिताभ बच्चन ने जगजीत सिंह को किया याद, बताई अपनी फेवरेट गजल

Amitabh Bachchan remembers Jagjit Singh on KBC 18, reveals his favorite ghazal.

मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन-18’ में नजर आ रहे हैं। आगामी एपिसोड में अभिनेता ने दिवंगत गजल गायक जगजीत सिंह की अपनी मनपसंद गजल के बारे में बताया।

आगामी एपिसोड में कंटेस्टेंट अनुज भटनागर से बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह के लिए अपने प्यार के बारे में बताया और उनका एक पसंदीदा गाना भी बताया। यह बात तब शुरू हुई जब कंटेस्टेंट अनुज भटनागर ने बताया कि काम पर थकान भरे दिन के बाद वे गजलें सुनकर खुद को रिलैक्स करते हैं। खुद को जगजीत सिंह का फैन बताते हुए अनुज ने एक गजल भी सुनाई और फिर अमिताभ बच्चन से उनकी पसंदीदा जगजीत सिंह की गजल के बारे में पूछा।

मेगास्टार ने बताया, “हम बहुत सारी गजल सुनते रहते हैं, कभी-कभी संगीत वगैरह का भी आनंद लेते रहते हैं। एक जगजीत जी की ‘आहिस्ता आहिस्ता’ बहुत शानदार गजल है, जो कि मुझे बहुत पसंद है।” इसके बाद कंटेस्टेंट अनुज भटनागर ने अमिताभ से पूछा कि क्या उनकी जगजीत सिंह के साथ कोई यादगार यादें जुड़ी हैं, खासकर इसलिए क्योंकि अमिताभ बच्चन और उनके पिता हरिवंश राय बच्चन दोनों ने ही इस महान गजल गायक के साथ काम किया है।

अमिताभ बच्चने ने बताया, “वैसे तो कई मुलाकातें हुई हैं। क्रिएटिव लोग अक्सर एक-दूसरे से मिलते रहते हैं। कई बार वे पूछते रहते हैं कि ‘आपने ये क्यों लिखा?’ फिर व पूछा जाता है, ‘आपने ऐसे क्यों गाया?’ जो कविता लिखी जाती है ना, उसमें कहीं न कहीं एक छुपा हुआ सुर होता है। तभी जाकर वह कविता बनती है। क्योंकि आखिर के जो शब्द हैं, वो अगली लाइन से जुड़ने चाहिए, मिलने चाहिए। अगर आप कोई भी कविता ठीक से पढ़िए, तो उसमें आपको एक लय मिलेगी और जो गायक होते हैं, वो इस लय को पहचानते हैं, और उसे पहचान कर ही वो अपना गीत गाते हैं।”

जगजीत सिंह की बात करें तो, उन्हें भारत के सबसे प्रभावशाली गजल सिंगर में से एक माना जाता था। वह इस जॉनर में एक खास, आसान स्टाइल लेकर आए और कविता को एक गहरा इमोशनल म्यूजिकल एक्सप्रेशन देने के लिए जाने गए।

Leave feedback about this

  • Service