August 29, 2026
National

‘2 सितंबर को छोटी छावनी में बैठक होगी’, राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य दिनेंद्र दास ने दी जानकारी

Dinendra Das, a member of the Ram Mandir Trust, said, “There will be a meeting in Chhoti Chawani on September 2”.

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य दिनेंद्र दास ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि रामलला के दर्शन से किसी का पूरा जीवन बदल सकता है, लोगों को आस्था रखनी चाहिए।”

आईएएनएस से बातचीत करते हुए दिनेंद्र दास ने कहा कि रामलला पर लोग जितना विश्वास बनाए रखेंगे, उतना ही सफलता मिलेगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अगली बैठक के बारे में राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य दिनेंद्र दास ने कहा, “यह बैठक 2 सितंबर को छोटी छावनी में होगी। सभी सदस्य इसमें शामिल होंगे और उसके बाद कोई फैसला लिया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “हमारा मानना है कि रामलला सब ठीक कर देते हैं, बैठक में सदस्यों की ओर से जो भी निर्णय लिया जाएगा, हमारे लिए सर्वमान्य होगा। रामलला के दर्शनार्थियों की कोई कमी नहीं है। हर वर्ग के लोग दर्शन कर रहे हैं।” दिनेंद्र दास ने आगे कहा कि रामलला पर विश्वास बना रहेगा तो दर्शनार्थियों की संख्या का सभी कमी नहीं होगी। पहले जो चाहते थे कि मंदिर न बनने पाए, अब मंदिर बन गया है तो उनको कष्ट रहेगा ही। रामलला के दर्शन करने वालों की कोई कमी नहीं है और पूजा-पाठ करने वालों की कोई कमी नहीं है।

बीते दिन रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्य पुजारी संतोष ने कहा था, “हम बहुत खुश हैं। माता शांता की ओर से भगवान रामलला और उनके चारों भाइयों के लिए राखियां भेजी गई हैं। ये राखियां कल मिली थीं और आज पूजा के बाद संतों ने श्रृंगी आश्रम में इन्हें अर्पित किया।”

बता दें कि शुक्रवार को रामलला के मंदिर में रक्षाबंधन का त्योहार पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया था। जिसमें देश भर के भक्तों ने हजारों राखियां भेजी थीं। रामलला, उनके भाइयों, राम दरबार और भगवान हनुमान के लिए विशेष पूजा, शृंगार और 56 तरह के भोग का आयोजन किया गया था। माता शांता की ओर से भी रामलला को एक विशेष राखी भेंट की गई थी।

शुक्रवार को सावन पूर्णिमा के मौके पर सरयू नदी के किनारे बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे। श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाने के साथ ही पूजा-अर्चना की थी। पूरे इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

Leave feedback about this

  • Service