September 1, 2026
National

तरुण चुघ का केजरीवाल पर हमला, बोले-1984 दंगों के दोषियों के साथ खड़ी रही आप, अब हमसे पूछ रही सवाल

Tarun Chugh attacks Kejriwal, says AAP stood with the perpetrators of the 1984 riots and is now questioning us.

भाजपा सांसद सांसद तरुण चुघ ने सज्जन कुमार, जीडीपी ग्रोथ और एससी/एसटी के मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की आलोचना की। साथ ही अरविंद केजरीवाल व राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।

अमृतसर में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद तरुण चुघ के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन पर भाजपा सांसद तरुण चुघ ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “वही केजरीवाल हैं, जिन्होंने 1984 में सिखों की हत्या के लिए जिम्मेदार कांग्रेस नेताओं के साथ मंच साझा किया और 2013 में उनके साथ सरकार बनाई, आज हमसे सवाल कर रहे हैं।

एक तस्वीर दिखाते हुए सांसद ने कहा, “केजरीवाल! इन तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि 1984 में सिखों का कत्लेआम किसने किया और इसके पीछे किसका हाथ था। क्या आपने दिल्ली में 2024 का लोकसभा चुनाव इन्हीं नेताओं के साथ मिलकर नहीं लड़ा था? क्या आपने कांग्रेस पार्टी के साथ सरकार नहीं बनाई थी? वही कांग्रेस जिसने सिखों के गले में टायर डालकर उन्हें जलाया, 52 शहरों को श्मशान बना दिया और 1984 के सिख-विरोधी दंगे किए। वे जख्म देते रहे, हम मरहम लगाते रहे। वे लोगों को जिंदा जला रहे थे, हम उन्हें बचा रहे थे। आपने उन लोगों का साथ दिया, जिन्होंने लोगों को जलाया और मारा। 1984 में सिखों के कत्लेआम के बाद आप मुख्यमंत्री बने तो आपने वे फाइलें क्यों नहीं खोलीं?”

तरुण चुघ ने कहा, “जब 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो सिख दंगों की जांच के लिए एसआईटी बनाई। इसके बाद सिख के खिलाफ दंगा करने वालों को सजा मिलनी शुरू हुई।

भारत की 7.8 फीसदी जीडी ग्रोथ पर तरुण चुघ ने कहा, “निश्चित रूप से भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। 7.8 फीसदी की ग्रोथ रेट भारत की बढ़ती रफ्तार को दिखाती है। हमने पिछले साल की 6.9 फीसदी की ग्रोथ रेट को पीछे छोड़ दिया है और एक बड़ी छलांग लगाई है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हूं, जिनकी कड़ी मेहनत की वजह से भारत की तरक्की और बढ़ता प्रभाव दुनियाभर में साफ तौर पर देखा और महसूस किया जा रहा है।”

भाजपा सांसद ने कहा, “अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग द्वारा जो कार्रवाई की गई है, उससे राहुल गांधी और कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा पूरी तरह स्पष्ट हो गया है। तरन तारन चुनाव में पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह के बारे में जिस तरह अपमानजनक, जातिगत और रंगभेद वाली टिप्पणी की गई, वह स्पष्ट करती है कि कांग्रेस में जातिगत विरोध कितना बड़ा है। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पार्टी के अंदर एससी कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव का आरोप लगा चुके हैं।”

Leave feedback about this

  • Service