September 9, 2026
Entertainment

छठ पूजा के प्रति मेरे मन में हमेशा से बहुत सम्मान रहा है: तमन्ना भाटिया

I have always held Chhath Puja in high regard: Tamannaah Bhatia

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द व्वान’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य किरदार में हैं। फिल्म की खास बात यह कि इसमें आस्था का महापर्व छठ पूजा के महत्व को दिखाया गया है। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने फिल्म में ‘छठी मैया’ गाने की तैैयारी के बारे में बताया।

तमन्ना ने बताया कि इस भक्ति गीत के साथ पूरा न्याय करने के लिए उन्होंने छठ के महत्व को समझने और उसके बारे में पढ़ने पर खास ध्यान दिया।

उन्होंने कहा कि छठ पूजा के प्रति मेरे मन में हमेशा से बहुत सम्मान रहा है। गाने की शूटिंग शुरू करने से पहले, मैंने इस रस्म के महत्व और बिहार व पटना में इसे कैसे मनाया जाता है, यह समझने में काफी समय बिताया। सच कहूं तो, इसकी शक्ति के बारे में जानकर मैं हैरान रह गई। छठी मैय्या के साथ मैंने जो गहरा जुड़ाव महसूस किया, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैंने खुद को उनसे बहुत गहराई से जुड़ा हुआ पाया।

अभिनेत्री ने कहा कि छठ पूजा ‘द व्वान’ का एक बहुत अहम हिस्सा है और मैं इस रस्म का अनुभव किसी और तरीके से नहीं करना चाहती थी। विशाल मिश्रा ने ‘छठी मैय्या’ गाना गाया है। इस दिल को छू लेने वाले गाने के बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं और कोरियोग्राफी चिन्नी प्रकाश ने की है।

इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं; फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है। फैंस की माने तो बॉक्स पर फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी। ‘द व्वान’ 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का एक रोमांटिक गाना हाल ही में रिलीज किया गया। जिसे दर्शकों के द्वारा भरपूर प्यार मिला है।

Leave feedback about this

  • Service