September 12, 2026
Entertainment

बिग बॉस 20 में काजी तौकीर ने की अरिजीत सिंह की तारीफ, बोले-वो बंदा मेरी जान है

Qazi Touqeer praises Arijit Singh on Bigg Boss 20, says, “That guy is my life.”

गायक अरिजीत सिंह और काजी तौकीर की दोस्ती 21 साल पुरानी है, जो साल 2005 के रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ के समय से चली आ रही है। ‘बिग बॉस -20’ में काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह के जुनून, उनकी जुझारू भावना और जमीन से जुड़े स्वभाव की जमकर तारीफ की।

अरिजीत के बारे में बात करते हुए काजी तौकीर ने कहा, “भाई मैं तुम्हें बता रहा हूं कि वह आदमी मेरी जिंदगी है।” काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह के संगीत के प्रति जुनून के बारे में बात करते हुए कहा कि कैसे सिंगर घंटों तक अपनी संगीत की दुनिया में खोए रह सकते हैं। उन्होंने कहा, “वो बंदा मेरी जान है। उसका फाइटिंग स्पिरिट पागलपन वाला है। वो 8 घंटे तक नहीं थकता। सितार लेकर बैठता है। जब शुरू करता है तो समय का कुछ पता ही नहीं चलता। सात घंटा, छह घंटा, लगातार, उसी चीज में खोया रहता है।”

काजी तौकीर ने बताया कि अरिजीत सिंह के लिए असली मजा प्रोसेस और संगीत में ही है। उन्होंने कहा, “मुझे कपड़ों का शौक है, उसके लिए मजा है प्रोसेस। उसका संगीत।”

अपने पसंदीदा अरिजीत सिंह के गाने के बारे में पूछे जाने पर काजी इमोशनल हो गए। उन्होंने 2013 की फिल्म आशिकी 2 के गाने ‘तुम ही हो’ को चुना। उन्होंने यह गाना अपने दोस्त को डेडिकेट करते हुए कहा कि उनका उनके साथ बहुत करीबी रिश्ता है और वह उनकी इतनी इज्जत करते हैं कि अल्फाज कम पड़ जाएं।

काजी ने कहा, “आई लव यू, अरिजीत भाई। वी लव अरिजीत। अरिजीत भाई, आई लव यू सो मच। पूरा देश उनसे प्यार करता है, भाई। कुछ बोलने की बात ही नहीं है।”

काजी और अरिजीत की दोस्ती दो दशक से भी ज्यादा पुरानी है। दोनों 2005 में फेम गुरुकुल में युवा कंटेस्टेंट के तौर पर मिले थे और करियर के अलग-अलग रास्तों पर जाने के बावजूद करीबी दोस्त बने रहे। काजी के बिग बॉस 20 में एंट्री के बाद उनकी दोस्ती को एक और बार सबके सामने समर्थन मिला। अरिजीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि काजी ने उन्हें पहली बार रियलिटी शो देखने की वजह दी है।

Leave feedback about this

  • Service