October 13, 2026
National

आंदोलन के माध्यम से राहुल गांधी कर रहे टाइम पास, दे रहे गैरजरूरी बयान : मृत्युंजय तिवारी

भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च और शिव तांडव पर प्रतिक्रिया दी। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आंदोलन के माध्यम से टाइम पास करने के साथ ही जहर उगल रहे हैं।

भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने राहुल गांधी द्वारा अपने घर पर इंडिया ब्लॉक के नेताओं को चाय पर बुलाने पर कहा, “कभी डोसा खिला रहे हैं, कभी चाय पिला रहे हैं, कभी हाई-टी कर रहे हैं। अखिलेश यादव कितनी सीट देंगे, पहले ये तो डील कर लें। तेजस्वी यादव ने तो बिहार में एमएलसी चुनाव में कांग्रेस को नहीं दी और वहां जाकर तमाशा कर रहे हैं। जनता बेवकूफ है क्या?”

राहुल गांधी द्वारा विपक्ष के प्रदर्शन की तुलना शिव तांडव और शिव बारात से करने पर भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “राहुल गांधी को शिव की बारात का मतलब समझ में आए तब तो, शिव की बारात उन्होंने देखी हो तब तो। शिव का मतलब है जहर पिया, जीवन दिया। राहुल गांधी तो यहां जहर ही उगल रहे हैं। जिन्होंने भगवान राम का विरोध किया हो, जिन्होंने कुंभ का विरोध किया हो, वो आज शिव पर ज्ञान देंगे? ये नक्सली दिमाग का प्रदर्शन है। लंपटगिरी की इजाजत किसी को नहीं है। यह देश की जनता ने तय कर लिया है, सत्य सनातन की छाया में ही आगे बढ़ेगा और देश के सिंहासन पर राम भक्त ही शासन करेगा। आंदोलन के माध्यम से राहुल गांधी अभी टाइम पास कर रहे हैं, इसके बाद विदेश घूमेंगे।”

भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “राहुल गांधी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वह अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी से धक्का मार रहे हैं, किसी को अपने सुरक्षा गार्ड से हटवा रहे हैं, ये कुछ भी कर सकते हैं। ये नक्सली दिमाग से ही प्रदर्शन करवा रहे हैं और सबको पता है कि राहुल गांधी पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन हैं, जब सदन चलता है और जब जनता को जरूरत है तो वह विदेश में होते हैं। इस बार जनता ने राहुल गांधी का पूरा चरित्र देख लिया है।”

Leave feedback about this

  • Service