एसआईआर को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के विरोध-प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद प्रतिभा धानोरकर और कांग्रेस नेता विजय नामदेवराव वडेट्टीवार ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
कांग्रेस सांसद प्रतिभा धानोरकर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “हमारे नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में यह आंदोलन 8 दिनों से चल रहा है। इन 8 दिनों से हमारी साफ मांग रही है कि जब तक एसआईआर प्रक्रिया रद्द नहीं होती और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक हमारी मांग यही रहेगी। ठीक वैसे ही जैसे हमारे विरोध और मार्च के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया था। अगर इस देश में लोकतंत्र और वोट देने का अधिकार बचाए रखना है, तो ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही होगा।”
प्रतिभा धानोरकर ने कहा, “राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष से आगे आकर चर्चा करने की मांग की थी लेकिन सत्ता पक्ष का कोई भी व्यक्ति चर्चा करने को तैयार नहीं है। कल हमारे सभी विपक्षी नेताओं और इंडी गठबंधन के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। नेतृत्व के निर्देश पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।”
राहुल गांधी ने कहा है कि त्योहारों के मद्देनजर रोजाना होने वाले प्रदर्शन को सीमित करने का फैसला लिया गया है। इस पर कांग्रेस नेता विजय नामदेवराव वडेट्टीवार ने कहा, “अब नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे कई त्योहार आने वाले हैं। हो सकता है कि हाईकमान ने दशहरा तक इंतजार करने और उसके बाद इस आंदोलन को और तेज करने का फैसला किया हो। जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, यह आंदोलन नहीं रुकेगा। जब हम इन्हें पद से हटाकर रहेंगे, तभी देश में निष्पक्ष चुनाव होंगे, सभी को वोट देने का अधिकार मिलेगा और सरकार को हटाया जा सकेगा, इसीलिए यह फैसला लिया गया है। निश्चित रूप से राहुल गांधी के नेतृत्व में यह लड़ाई जारी रहेगी।”
गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में कहा है कि एसआईआर के बहाने घुसपैठियों को राहुल गांधी बचाना चाहते हैं। इस बयान पर कांग्रेस नेता विजय ने कहा, “अब इन लोगों के दिन गिने-चुने हैं। आप बस सोशल मीडिया देख लीजिए, सरकार की पोस्ट पर 90 प्रतिशत कमेंट्स में इस सरकार के लिए अपशब्द ही होते हैं। तो ये कमेंट्स और कहां से आ रहे हैं? मेरी राय में इस सरकार और अमित शाह को पूरा भरोसा है कि वे सिर्फ एसआईआर के जरिए ही चुनाव जीत सकते हैं। इसीलिए वे ज्ञानेश कुमार को नहीं हटा रहे हैं। उन्हें पूरा यकीन है कि जब तक एसआईआर है और वोट चोरी हो रहे हैं, वे 2029 में जीत जाएंगे, शायद वे यही मानते हैं। इसीलिए वे राहुल गांधी पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।


Leave feedback about this