प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने भगवंत मान की दीर्घायु और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी प्रार्थना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घायु की कामना करता हूं।”
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “पंजाब की मिट्टी से जुड़ा आपका नेतृत्व और साफ नीयत लोगों का भरोसा हर दिन मजबूत करते हैं। आम आदमी पार्टी की सोच के साथ, पंजाब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और देश को नंबर वन बनाने के सफर में आपकी सेहत और ऊर्जा यूं ही बनी रहे।”
राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने भी भगवंत मान को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घायु की कामना करता हूं।”
पंजाब सरकार में मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पोस्ट किया, “हमारे ऊर्जावान नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपकी दूरदृष्टि और समर्पण हमें एक बेहतर पंजाब बनाने की दिशा में लगातार प्रेरित करते हैं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे और आपके सभी प्रयासों में आपको सफलता मिले।”
वहीं, शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कटाक्ष किया है। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “हैप्पी बर्थडे टू जुगनू, रात 8 बजे चीयर। जर्मन वाली ना हो तो फ्रांस उतार लियो। वेरका के सैंपल इंडिया में फेल, फ्रांस में कामयाब? झोटे की मौत का इंसाफ नहीं, पंजाबी दुख में, और ये फ्रांस में शाही ठाठ-बाट से आज जुगनू-जुगनी समेत दरबारी जन्मदिन मनाएंगे।”


Leave feedback about this