October 20, 2026
National

यूपीए सरकार में बसे अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या अब तख्तापलट की रच रहे साजिश: प्रियंक कानूनगो

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए यूपीए सरकार और सोनिया गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रियंक कानूनगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “वीडियो नहीं सबूत है। देश को देखना चाहिए। देश पर सोनिया गांधी के नियंत्रण वाले जमाने में सरकार में टॉप पर बैठे अर्बन नक्सल ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए और रोहिंग्याओं के वोटर कार्ड और आधार कार्ड बनवाए, उनकी बस्तियां बसाईं। अब घुसपैठियों की दूसरी पीढ़ी हिंसा करके देश में तख्तापलट करना चाहती है, क्योंकि कामरेड को खून पसंद है। एसआईआर घुसपैठियों को पहचानने का तंत्र है, इसलिए देशद्रोहियों को इससे तकलीफ है। ऐसे बहुत प्रमाण हैं, जो समय के साथ जारी किए जाएंगे।”

प्रियंक कानूनगो ने कहा, ” बांग्लादेशी घुसपैठिए के मंसूबे को समझिए। घुसपैठिए पीएम मोदी को इसलिए हटाना चाहता है, क्योंकि वे उनके अपनो में से नहीं है। उनका वोटर आईडी, राशन और नागरिकता के कागज सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली नेशनल एडवाइजरी काउंसिल के मेंबर सोनिया गांधी ने बनवाए थे। ये घुसपैठिए 55 साल की उम्र में बच्चे पैदा कर रहे हैं। देश पर आबादी का बोझ बढ़ा रहा है।”

उन्होंने कहा, “जो लोग रिजीम को कंट्रोल करते थे, वे बांग्लादेश के अवैध घुसपैठियों को भारत में नागरिक बनाकर रखा। घुसपैठियों के लड़के बता रहे हैं कि वे प्रोटेस्ट में हिंसा कर सकते थे, लेकिन नहीं किए तो उनका एहसान मानिए। वे बता रहे हैं कि पीएम मोदी पाकिस्तान को दुश्मन मानते हैं, जो गलत है। अवैध प्रवासी फ्रांस में उत्पात मचाए हुए हैं। टुकड़े-टुकड़े गैंग भारत में भी हिंसा का ही वह नंगा नाच करवाना चाहते हैं। वे तख्तापलट करके बांग्लादेशियों को भारत के नागरिकों के अधिकारों के ऊपर अतिक्रमण करवाना चाहते हैं, जो हम नहीं होने देंगे।”

Leave feedback about this

  • Service