November 2, 2026
Entertainment

उमर अब्दुल्ला की शादी पर हिना खान बोलीं, नुकसान की परवाह किए बगैर उन्होंने प्यार को चुना

अभिनेत्री हिना खान ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी पर प्रतिक्रिया दी है। हिना ने उमर अब्दुल्ला की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने संभावित राजनीतिक नुकसान की परवाह किए बिना अपने प्यार और रिश्ते का साथ दिया। उन्होंने धार्मिक आधार पर सवाल उठाने वालों को भी नसीहत देते हुए कहा कि लोगों को जीने और अपना जीवन चुनने का अधिकार है।

सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए हिना ने लिखा, “आह… मोहब्बत! मैं इन दोनों के लिए बहुत खुश हूं। वह एक मुख्यमंत्री हैं, लेकिन उन्होंने उनका साथ नहीं छोड़ा, बल्कि उनके साथ खड़े रहे। भाई, इस इंसान की रीढ़ की हड्डी सचमुच बहुत मजबूत है।”

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम अभिनेत्री ने कहा कि हो सकता है उमर अब्दुल्ला अगला चुनाव न जीतें, लेकिन प्यार चुनना ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने लिखा, “हो सकता है कि वह अगले कार्यकाल में चुने न जाएं, लेकिन इससे क्या फर्क पड़ता है। उन्होंने प्यार को चुनाकी । उन्होंने साबित कर दिया कि दुनिया जाए भाड़ में।

हिना खान ने उन लोगों को भी संदेश दिया जो इस रिश्ते को धर्म के नजरिए से देख रहे हैं। उन्होंने लिखा, “मजहब के ठेकेदारों को एक छोटी-सी सलाह, जियो और जीने दो। उनके भविष्य का फैसला ऊपरवाला करेगा। आप खुदा नहीं हैं।” जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान ने 31 अक्टूबर को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी शादी की घोषणा की थी।

उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर दोनों की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “कल एक नई यात्रा की शुरुआत हुई और पोस्ट में निधि राजदान को टैग किया। जानकारी के अनुसार, शादी से पहले श्रीनगर में करीबी परिवारजनों की मौजूदगी में एक सादा समारोह भी आयोजित किया गया था।

उमर अब्दुल्ला की पूर्व पत्नी पायल अब्दुल्ला से शादी कई वर्षों से कानूनी प्रक्रिया में थी। दोनों के दो बेटे हैं। जुलाई में सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति से तलाक की संयुक्त याचिका स्वीकार करते हुए उनके विवाह को औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया था।

Leave feedback about this

  • Service