November 13, 2026
World

हमास ने अस्पतालों को बनाया था ठिकाना, आईडीएफ का बड़ा दावा

 

गाजा, इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने दावा किया है कि गाजा में चल रहे युद्ध के दौरान हमास ने कई अस्पतालों का इस्तेमाल अपने ठिकानों और ऑपरेशनल सेंटर के रूप में किया। आईडीएफ के अनुसार, मरीजों और घायलों के इलाज के लिए बने अस्पतालों में हमास ने अपना मुख्यालय और केंद्रीय संचालन केंद्र स्थापित कर रखे थे।

 

आईडीएफ ने कहा कि हाल के दिनों में उसने समन्वय एवं संपर्क प्रशासन के माध्यम से गाजा के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को चेतावनी दी थी। सेना ने स्पष्ट रूप से कहा था कि अस्पतालों का उपयोग अन्य गतिविधियों के लिए बंद किया जाए, अन्यथा खतरे को समाप्त करने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

सेना के मुताबिक, आईडीएफ के अरबी भाषा के प्रवक्ता ने अगस्त में एक आधिकारिक बयान जारी कर पूरे गाजा, विशेष रूप से नासिर अस्पताल, में सैन्य गतिविधियां तत्काल बंद करने की मांग की थी।

आईडीएफ ने अपने दावों के समर्थन में एक मीडिया रिपोर्ट का भी हवाला दिया है। सेना के अनुसार, अगस्त में अल-कुद्स अल-अरबी और अन्य फिलिस्तीनी वेबसाइटों पर प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया था कि गाजा स्थित एक फिलिस्तीनी सरकारी टीवी चैनल के प्रबंधक से नासिर अस्पताल के भीतर कई घंटों तक पूछताछ की गई थी।

रिपोर्ट में दावा किया गया कि अस्पताल में भीड़ की वीडियो रिकॉर्डिंग करने के कारण उससे पूछताछ की गई, जबरन बयान पर हस्ताक्षर कराए गए और उसे धमकाया गया। आईडीएफ का कहना है कि यह घटना अस्पताल पर हमास के नियंत्रण को दर्शाती है।

आईडीएफ ने कहा कि वह हमास के आतंकियों के खिलाफ आवश्यकतानुसार कार्रवाई जारी रखेगा। सेना का कहना है कि इजरायली नागरिकों और सैनिकों के लिए खतरा बनने वाले आतंकियों पर लगातार खुफिया निगरानी रखी जा रही है।

आईडीएफ के अनुसार, मारा गया हमास कमांडर मुहम्मद अबू इस्माइल वर्ष 2005 में संगठन की सैन्य शाखा में शामिल हुआ था। वर्ष 2016 में उसे पूर्वी खान यूनिस क्षेत्र में नुखबा कंपनी का कमांडर बनाया गया था। इसके बाद 2020 में वह पूर्वी खान यूनिस बटालियन का कमांडर बना।

सेना के दावे के मुताबिक, 2026 के युद्ध के दौरान उसे खान यूनिस ब्रिगेड का उप-कमांडर और बाद में ब्रिगेड कमांडर नियुक्त किया गया था।

 

Leave feedback about this

  • Service