October 3, 2024
Entertainment

हिप-हॉप इंडिया’ प्रोमो में नोरा और रेमो डिसूजा ने डांस से मचाया धमाल

मुंबई,  ‘हिप हॉप इंडिया’ में डांस फ्लोर पर धूम मचाने वाली अभिनेत्री नोरा फतेही और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने रियलिटी शो के नए प्रोमो में हिप हॉप डांस का प्रदर्शन करते हुए सभी का मन जीत लिया।

अभिनेत्री नोरा फतेही और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने अपने हिप हॉप डांस से दर्शकों की अपेक्षाओं को बढ़ा दिया है। दर्शक नए हिप हॉप रियलिटी शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शो के बारे में अपना उत्साह साझा करते हुए नोरा फतेही ने कहा कि डांसिंग मेरे लिए जुनून है। यह भारत में अपनी तरह का पहला रियलिटी शो है जो हिप हॉप करने वालों को एक मंच प्रदान करेगा।

रेमो डिसूजा ने कहा, जैसे-जैसे हिप हॉप इंडिया का डी-डे करीब आता जा रहा है, मेरा उत्साह और बढ़ता जा रहा है। हम इन प्रतिभाशाली प्रतियोगियाें को ऐसा मंच देने के लिए उत्साहित हैं जो उन्हें आगे ले जाएगा। उन्‍होंने कहा, हिप हॉप इंडिया के साथ नोरा और मैं भारत के सर्वश्रेष्ठ हिप हॉप डांसर को खोजने के लिए अपना प्रयास करेंगे।

हिप हॉप इंडिया का प्रीमियर 21 जुलाई को होगा और यह विशेष रूप से अमेजन मिनीटीवी पर स्ट्रीम होगा।

Leave feedback about this

  • Service