October 4, 2024
National

चुनाव के समय भाजपा भी कर सकती है जातीय जनगणना की मांग : अखिलेश यादव

लखनऊ, 13 अक्टूबर । समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हो रहा है। देश भर में जातीय जनगणना की मांग होने लगी है। हो सकता है कि चुनाव आते-आते भाजपा भी जातीय जनगणना की बात करने लगे।

शुक्रवार को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय और समानता तभी आएगी जब जनगणना होगी। इससे सभी पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों को अधिकार के साथ सम्मान भी मिलेगा। इससे सभी को समानुपातिक भागीदारी मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि हम आज पिछड़े, दलित समाज को अपना हक और सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सब एक हैं। समाज में विसंगति और असमानता को दूर करने के लिए नेताजी ने फूलन देवी को संसद पहुंचाया था। भाजपा से सावधान रहना है। भाजपा के षडयंत्र से बचना है। लोगों के पुश्तैनी काम छिन रहे हैं। हमारी लड़ाई लम्बी है। अब बूथ पर लड़ाई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में हम सभी मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगे।

Leave feedback about this

  • Service