January 31, 2026
Punjab

लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में 22 नामांकन दाखिल

लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए 20 उम्मीदवारों ने 22 नामांकन दाखिल किये हैं.

पंजाब के सीईओ सिबिन सी ने कहा कि गुरदासपुर, जालंधर, आनंदपुर साहिब और फतेहगढ़ साहिब से एक-एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. संगरूर से पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि अमृतसर और पटियाला से तीन-तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है.

पटियाला से तीन में से दो उम्मीदवारों ने दो-दो नामांकन फॉर्म भरे हैं. फरीदकोट से दो और लुधियाना से तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. सीईओ ने कहा कि बुधवार को फिरोजपुर, खडूर साहिब, बठिंडा और होशियारपुर लोकसभा सीटों के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।

Leave feedback about this

  • Service