August 26, 2026
National

आगरा में सड़क धंसने से बाइक और टोरेंट पावर का कनेक्शन बॉक्स समाए, बाल-बाल बची एक युवक की जान

A bike and a Torrent Power connection box fell into a sinkhole in Agra; a young man narrowly escaped death.

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार तड़के सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। इसमें टोरेंट पावर का कनेक्शन बॉक्स और एक बाइक पूरी तरह समा गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। यह मामला आगरा के धुलियागंज स्थित धोबीपाड़ा इलाके का है। बताया गया कि बुधवार तड़के करीब 3.30 बजे अचानक सड़क में गहरा गड्ढा हो गया। इसी तरह वहां से निकल रहा एक बाइक सवार उसमें गिर गया। हालांकि, वह जल्दी से गड्ढे से बाहर निकल आया। टोरेंट पावर का कनेक्शन बॉक्स भी गड्ढे में गिर गया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सड़क धंसने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद और नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

एक स्थानीय व्यक्ति आशुतोष कनौजिया ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि पहले एक छोटा सा सुराग हुआ था। इसके बारे में जानकारी मिलने पर मैं वहां खड़ी अपनी बाइक को हटाने के लिए पहुंचा था। जैसे ही मैं बाइक हटाने के लिए बढ़ा, टोरेंट पावर का कनेक्शन बॉक्स गड्ढे में धंस गया और फिर मेरी बाइक भी गिर गई।

आशुतोष ने कहा कि इस घटना में मेरी जान बाल-बाल बची है। आशुतोष ने कहा कि यह एक पुरानी लाइन थी। हमने कई बार इसे बदलने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि हमने इसके बारे में कई बार पार्षद को बोला था। पार्षद ने ऊपर के अधिकारियों तक बात पहुंचाई थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

पार्षद प्रतिनिधि अपूर्व शर्मा ने आईएएनएस से कहा कि हमें सुबह करीब 5 बजे सड़क धंसने की सूचना मिली थी। स्थानीय लोग घर पर पहुंचे थे और उन्होंने सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने के बाद देखा कि इस गड्ढे में एक बाइक और टोरेंट पावर का कनेक्शन बॉक्स समा गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की लाइनें लगभग खराब हो चुकी हैं। इस बारे में अधिकारियों को शिकायतें भी दी गईं। उन्होंने बिल्कुल भी कार्रवाई नहीं की।

सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिया गौतम ने कहा कि रात में हल्की बारिश के दौरान सीवर का लीकेज होने पर मिट्टी धंसी है। उन्होंने कहा कि टीम मौके पर पहुंची हुई है और सीवर लाइन की जांच की जा रही है।

Leave feedback about this

  • Service