N1Live Entertainment सूनसान जंगल, वैन और कैमरा… हर्षवर्धन राणे ने कुछ इस तरह बिताया अपना सुकून भरा पल
Entertainment

सूनसान जंगल, वैन और कैमरा… हर्षवर्धन राणे ने कुछ इस तरह बिताया अपना सुकून भरा पल

A deserted forest, a van, and a camera... this is how Harshvardhan Rane spent his relaxing moments

अभिनेता हर्षवर्धन राणे व्यस्त शेड्यूल के बावजूद अपने शौक को पूरा करने में पीछे नहीं हटते। फिलहाल, अभिनेता एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘फोर्स-3’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं, लेकिन इस बीच उन्होंने फोटोग्राफी के शौक को जिंदा रखते हुए जंगल में पहुंच गए।

मंगलवार को अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इसमें वे तस्वीरों में हर्षवर्धन राणे जंगल के बीच में दिख रहे हैं। कुछ तस्वीरों में वे हाथ में कैमरा लिए खड़े हैं, तो कुछ में अपनी वैन पर आराम से बैठे नजर आ रहे हैं।

पोस्ट के साथ हर्षवर्धन ने लिखा, “हमेशा से चाहता था कि कहीं दूर, सूनसान जगह पर एक वैन और कैमरे के साथ रहूं।”

फैंस को हर्षवर्धन की पोस्ट काफी पसंद आ रही हैं। वे अभिनेता की सराहना कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

हर्षवर्धन राणे न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता हैं, बल्कि वे फोटोग्राफी के भी शौकीन हैं। वे अक्सर अपनी यात्राओं और प्रकृति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

अभिनेता जल्दी ही जॉन अब्राहम की लोकप्रिय एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘फोर्स-3’ मे नजर आएंगे। भाव धूलिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जॉन के साथ हर्षवर्धन राणे और तान्या मणिकतला मुख्य भूमिकाओं में होंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसमें दमदार एक्शन देखने को मिलेगा और इसके कुछ दृश्य गुजरात में शूट किए गए हैं। यह फिल्म ‘फोर्स’ सीरीज को आगे बढ़ाएगी और इसमें धमाकेदार एक्शन सीन्स होंगे।

फिल्म में जॉन अब्राहम (एसीपी यशवर्धन), हर्षवर्धन राणे, तान्या मणिकतला, और मीनाक्षी चौधरी जैसे कलाकार नजर आएंगे। माना जा रहा है कि यह फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में आएगी।

साल 2011 में फोर्स की शुरुआत की गई थी। निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित एक दमदार बॉलीवुड एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें जॉन अब्राहम एक सख्त नारकोटिक्स ऑफिसर (यशवर्धन) की मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म तमिल फिल्म ‘काखा काखा’ का रीमेक थी। फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, इसके बाद साल 2016 में इसका सीक्वल रिलीज किया गया था, जिसमें जॉन के साथ सोनाक्षी सिन्हा (रॉ एजेंटकेके) औरर ताहिर राज भसीन (विलेन) मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म बुडापेस्ट में रॉ एजेंटों की हत्या के पीछे के मास्टरमाइंड को पकड़ने की कहानी थी और अब लंबे अंतराल के बाद फोर्स 3 वापसी कर रही है।

Exit mobile version