N1Live Entertainment उत्तर कुमार के नए गाने ‘आजा मेरी गाड़ी में’ की झलक ने बढ़ाया उत्साह, फैंस बोले- ‘सुपरहिट है सॉन्ग’
Entertainment

उत्तर कुमार के नए गाने ‘आजा मेरी गाड़ी में’ की झलक ने बढ़ाया उत्साह, फैंस बोले- ‘सुपरहिट है सॉन्ग’

A glimpse of Uttar Kumar's new song 'Aaja Meri Gaadi Mein' has generated excitement, with fans saying, 'The song is a superhit.'

23 फरवरी । हरियाणवी फिल्म निर्माता-निर्देशक और कलाकार उत्तर कुमार एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसने उनके चाहने वालों के बीच उत्साह पैदा कर दिया। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने नए गाने ‘आजा मेरी गाड़ी में’ को देसी अंदाज में प्रमोट किया। इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह इस बार कुछ मजेदार और अलग लेकर आएंगे।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में उत्तर कुमार के साथ हरियाणवी अभिनेत्री अंजलि राघव भी नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों कलाकार गाने की कुछ लाइनों पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो पूरी तरह देसी है। वीडियो में गाने की लाइन के जरिए अंजलि राघव अपने गोरे होने पर घमंड दिखाती हैं। इसके जवाब में उत्तर कुमार भी बेहद दिलचस्प अंदाज अपनाते हैं। वे काले रंग की खूबियां गिनाने लगते हैं। वे काले काजल का उदाहरण देते हुए कहते हैं कि आंखों की खूबसूरती और शान काले काजल से ही बढ़ती है।

वीडियो के जरिए गाने के इस हिस्से का लुत्फ लोग जमकर उठा रहे हैं और प्यार बरसा रहे हैं। दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री साफ देखने को मिल रही है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए उत्तर कुमार ने कैप्शन में लिखा, ”आजा मेरी गाड़ी में, जल्द आप देखेंगे मुझे और अंजलि राघव को साथ में।” इस वीडियो के बाद फैंस गाने के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और कमेंट्स कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “उत्तर भाई, गाना सुपरहिट होने वाला है।”

दूसरे यूजर ने उनकी जोड़ी को ‘देसी धमाका’ बताया और लिखा, ”अंजलि राघव और उत्तर कुमार की जोड़ी मतलब पूरा देसी धमाका।”

अन्य यूजर्स ने फायर और हार्ट इमोजी के साथ वीडियो की तारीफ की और लिखा, “उत्तर कुमार का स्टाइल सबसे ऊपर है।”, “ईब गाड़ी में बैठने का मन कर गया… जल्दी रिलीज करो गाना।”

Exit mobile version