N1Live National ‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बंगाल में होगा नया सूर्योदय’, भाजपा नेताओं ने किया चुनाव में बड़ी जीत का दावा
National

‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बंगाल में होगा नया सूर्योदय’, भाजपा नेताओं ने किया चुनाव में बड़ी जीत का दावा

'A new sunrise will dawn in Bengal under the leadership of Prime Minister Modi', BJP leaders claim a big victory in the elections

3 मई । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा किया है। भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में सूर्योदय होने जा रहा है।

आसनसोल दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि उनकी पार्टी बंगाल की जनता के सिद्धांतों और आशीर्वाद के सहारे दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

मतगणना शुरू होने से पहले मीडिया से बात करते हुए अग्निमित्रा पॉल ने कहा, “बंगाल के लोगों का आशीर्वाद लेकर भाजपा सरकार बनाने जा रही है। बंगाल में एक नया सूर्योदय होने जा रहा है। 50 साल में पश्चिम बंगाल को दूसरे दलों की सरकारों ने पीछे की ओर धकेलने का काम किया। अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में सूर्योदय होने जा रहा है।”

उन्होंने कहा, “मतगणना के दिन चुनाव आयोग की तरफ से सुरक्षा के अच्छे इंतजाम हैं। पूरे चुनाव में आयोग ने अपनी जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से निभाया। हम चुनाव आयोग का धन्यवाद करते हैं।”

खड़गपुर सदर से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने भी चुनाव में जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा, “चुनाव बस एक संकेत है। दिशा साफ है और उम्मीद है कि नतीजे इससे भी कहीं आगे जाएंगे। अंतिम नतीजे उन अनुमानों से भी बेहतर होंगे जो चुनावी सर्वे में दिखाए गए।”

शांतिपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार स्वपन दास ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “हम जो भी सोच रहे हैं, वह 100 प्रतिशत सत्य होगा और जीत निश्चित है।”

इसी बीच, भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “अगर कोई कॉकरोच खुद को पक्षी समझने लगे, तो यह उसकी बहुत बड़ी भूल होगी। ठीक इसी तरह, डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी भी खुद को एक बड़ा नेता समझते हैं। नतीजों के बाद बंगाल छोड़कर भाग मत जाइएगा, मैं बस यही कहना चाहूंगा।”

Exit mobile version