N1Live Entertainment एक सेल्फी और फिर ताजा हुईं 19 साल पहले की यादें, अल्लू अर्जुन के पोस्ट से सोशल मीडिया पर मचा शोर
Entertainment

एक सेल्फी और फिर ताजा हुईं 19 साल पहले की यादें, अल्लू अर्जुन के पोस्ट से सोशल मीडिया पर मचा शोर

A selfie brought back memories from 19 years ago, Allu Arjun's post sparked a buzz on social media.

23 फरवरी । टॉलीवुड की चमक-दमक भरी दुनिया में कुछ पल ऐसे होते हैं, जो सिर्फ अवॉर्ड तक सीमित नहीं रहते, बल्कि पुरानी यादों को भी ताजा कर देते हैं। ऐसा ही एक खास पल देखने को मिला, जब साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के सोशल मीडिया पोस्ट ने हलचल मचा दी। वह करीब 19 साल बाद अपनी पुरानी को-स्टार काजल अग्रवाल के साथ दोबारा नजर आए।

यह मुलाकात न सिर्फ उनके लिए, बल्कि फैंस के लिए भी बेहद खास बन गई। दोनों ने अपने करियर के शुरुआती दौर में साथ काम किया था और अब इतने सालों बाद एक साथ नजर आए।

यह खास मुलाकात 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ के दौरान हुई। यह अवॉर्ड शो साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा मंच माना जाता है, जहां हर साल बेहतरीन कलाकारों और फिल्मों को सम्मानित किया जाता है। इस भव्य शाम में कई सितारे मौजूद थे, लेकिन अल्लू अर्जुन और काजल अग्रवाल की साथ में मौजूदगी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। दोनों को एक साथ देखकर फैंस को ‘आर्या’ और ‘आर्या 2’ के दिन याद आ गए।

अल्लू अर्जुन ने इस खास पल को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में काजल अग्रवाल के साथ एक सेल्फी पोस्ट की, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी।

इस सेल्फी के साथ अल्लू अर्जुन ने एक छोटा, लेकिन दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, ”19 साल बाद फिर से मुलाकात हुई।”

अल्लू अर्जुन के लिए फिल्मफेयर की शाम बेहद खास रही। उन्हें मंच पर बड़े सम्मान से नवाजा गया। उन्हें ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल (मेल) – तेलुगु’ का अवॉर्ड दिया गया। इस फिल्म में उनके दमदार अभिनय ने दर्शकों और समीक्षकों दोनों का दिल जीता।

अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक नोट भी साझा किया। उन्होंने फिल्मफेयर का धन्यवाद करते हुए कहा, ”जिस जगह पर मुझे इतना खास और अनोखा प्यार मिलता है, वहां यह सम्मान पाकर मैं खुद को बेहद खुश और विनम्र महसूस करता हूं। यह अवॉर्ड मैं अपने फैंस को समर्पित करता हूं और उनके प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करता हूं।”

Exit mobile version