लुधियाना (पंजाब), 11 जून, 2025: राज्यसभा सांसद और लुधियाना (पश्चिम) विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने बुधवार को हरनाम नगर स्थित श्री गुरु राम दास चैरिटेबल अस्पताल का दौरा किया।
उनके साथ पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, नगर पार्षद गुरकरण सिंह तिन्ना और प्रबंध समिति गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा (हरनाम नगर) के अध्यक्ष गुरमीत सिंह सलूजा भी थे।
इस दौरान अरोड़ा ने अस्पताल परिसर का दौरा किया और गुरुद्वारा कमेटी द्वारा विशेष रूप से समाज के वंचित वर्गों के लिए प्रदान की जा रही धर्मार्थ स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की।
उन्होंने जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लगभग 900 मोहल्ला क्लीनिक स्थापित करने में राज्य की उपलब्धि पर प्रकाश डाला, जिससे रोजाना लाखों लोगों को मुफ्त प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा मिल रही है।
अरोड़ा ने कहा कि लुधियाना में पिछले तीन वर्षों में उल्लेखनीय विकास हुआ है और उन्होंने जनता से आगामी उपचुनाव में बड़ी संख्या में मतदान करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा, ‘‘अधिक मतदान से मजबूत जनादेश और तीव्र विकास सुनिश्चित होगा।’’ उन्होंने लुधियाना (पश्चिम) के निवासियों से उत्साहपूर्ण भागीदारी का रिकार्ड बनाने का आग्रह किया।
कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने अरोड़ा की अपील दोहराते हुए मतदाताओं से क्षेत्र में कल्याणकारी योजनाओं और बुनियादी ढांचे के विकास को जारी रखने के लिए आप उम्मीदवार को समर्थन देने का आग्रह किया।
इस बीच, अस्पताल चलाने वाले गुरुद्वारा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष गुरमीत सिंह सलूजा ने अरोड़ा को शुभकामनाएं दीं और शानदार जीत के बाद उनका फिर से स्वागत करने की उम्मीद जताई।