N1Live Punjab ‘आप’ पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकने पहुंचे;
Punjab

‘आप’ पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकने पहुंचे;

सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के शहीदी दिवस पर आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा पार्टी के दर्जनों नेताओं, मंत्रियों और विधायकों के साथ शुक्रवार को गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय की ओर से जारी बयान में यह जानकारी मीडिया को दी गई। अमन अरोड़ा के साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, डॉ. बलजीत कौर, बरिंदर गोयल, गुरमीत सिंह खुड्डियां, डॉ. रवजोत, मोहिंदर भगत, तरुणप्रीत सिंह सोंध और हरदीप सिंह मुंडियां भी मौजूद रहेंगे। पार्टी अध्यक्ष के साथ आप सांसद मलविंदर सिंह कंग भी मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा, पार्टी विधायक चेतन सिंह जौरमाजरा, कुलवंत सिंह, जसवीर सिंह राजा गिल, करमवीर सिंह घुम्मन, ब्रह्म शंकर जिम्पा, जय किशन सिंह रोरी, संतोष कटारिया, रमन अरोड़ा, इंद्रजीत कौर मान, बलकार सिंह, लखबीर सिंह राय, गुरिंदर सिंह गैरी वड़ैच , रूपिंदर सिंह हैप्पी, जगतार सिंह, राजिंदर पाल कौर छीना, सरबजीत कौर मनुके, अमनदीप कौर अरोड़ा, गुरदित सिंह सेखों और वरिष्ठ नेता दीपक बाली भी उपस्थित रहेंगे।

मंत्री और विधायकों के अलावा राज्य भर से आप नेता और पदाधिकारी भी फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकेंगे। अमन अरोड़ा सुबह 8 बजे गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंचेंगे।

Exit mobile version