February 14, 2026
Entertainment

वेलेंटाइन वीक में अभिजीत भट्टाचार्य ने कपल्स को दिया सरप्राइज, गाया खास रोमांटिक गाना

Abhijeet Bhattacharya surprises couples with a special romantic song during Valentine’s Week

14 फरवरी । वेलेंटाइन वीक चल रहा है और हर कोई इसे अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है। इसी बीच, गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने शुक्रवार को कपल्स को खास तोहफा दिया। उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।

इस वीडियो में वे रोमांटिक सॉन्ग ‘आपकी आंखों में कुछ’ गाते नजर आ रहे हैं। अभिजीत ने इसे अनप्लग्ड स्टाइल में पेश किया है, जिससे यह और भी ज्यादा दिलकश और रोमांटिक लग रहा है।

उन्होंने लिखा, “आपकी आंखों में कुछ।” इसी के साथ ही अभिजीत ने हैप्पी वेलेंटाइन डे हैशटैग भी ऐड किया।

यह गाना पुराने समय का बेहद पॉपुलर ट्रैक है, जो प्यार की गहराई और आंखों के इशारों को बयां करता है।

प्लेबैक सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य 90 के दशक के उन चुनिंदा गायकों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी शानदार आवाज से ‘तौबा तुम्हारे ये इशारे’ और ‘तुम्हें जो मैंने देखा’ जैसे कई हिट गानों को अमर बना दिया। अब वेलेंटाइन वीक में उन्होंने इस पुराने गाने को अपने अंदाज में पेश किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

रोमांटिक सॉन्ग ‘आपकी आंखों में कुछ’ साल 1978 की फिल्म ‘घर’ में फिल्माया गया था। गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज में गाया था, जबकि इसके लिरिक्स गुलजार ने लिखे थे और म्यूजिक आर.डी. बर्मन ने तैयार किया था।

गाने में विनोद मेहरा और रेखा मुख्य भूमिका में हैं, जो इसे अपने अंदाज में और भी ज्यादा खास बनाते हैं। मानिक चटर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘घर’ (1978) में रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक युवा विवाहित जोड़े की कहानी है, जो एक घटना से जुड़े आघात और उससे उबरने की चुनौतियों का सामना करते हैं।

Leave feedback about this

  • Service