September 20, 2024
Entertainment

टाइमलेस मेलॉडी ‘लफ्जों में’ को फिर से प्रस्तुत करने के लिए अभिजीत सावंत ने मयूर जुमानी से मिलाया हाथ

मुंबई,  सिंगर अभिजीत सावंत के गानों के दिवाने सभी हैं, जो प्रशंसित टीवी रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के पहले विजेता के रूप में मशहूर हुए थे।

यह 2005 की बात है जब अभिजीत की सफलता ने पूरे भारत में लाखों लोगों का दिल जीत लिया।

अपनी दिल छू लेने वाली आवाज के लिए जाने जाने वाले अभिजीत म्यूजिक इंडस्ट्री के चहेते हैं।

अभिजीत ने अपने सुपरहिट सॉन्ग ‘लफ्जों में’ के रीक्रिएटेड वर्जन के लिए टैलेंटेड यूट्यूबर और म्यूजिक प्रोड्यूसर मयूर जुमानी के साथ हाथ मिलाया है।

मयूर ने गाने का रीक्रिएटेड वर्जन अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। पूरी तरह से अलग बीट होने के बावजूद, धुनों को सुन लोग पुरानी यादों में चले गए। रीक्रिएटेड वर्जन दोनों कलाकारों की बहुमुखी प्रतिभा को प्रदर्शित करता है।

‘लफ्जों में’ अभिजीत के पहले एल्बम ‘आपका अभिजीत सावंत’ का एक आइकोनिक गाना है। इस खूबसूरत लव सॉन्ग में उनके साथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया थीं।

गीतकार समीर द्वारा लिखे गए गानों और बिद्दू द्वारा म्यूजिक कंपोज के साथ यह ट्रैक दिलों को छू गया।

मयूर ने एक ऐसे गाने को दोबारा बनाने का अवसर पाकर अभिभूत महसूस किया, जिसे सभी से बहुत प्यार मिला।

पहले म्यूजिक इंडस्ट्री में कैलाश खेर जैसे उल्लेखनीय नामों के साथ सहयोग करने के बाद, मयूर इस फील्ड में सबसे अधिक लोकप्रिय नामों में से एक बन गए हैं।

”लफ्जों में’ की गई लेटेस्ट रेंडिशन जनरेशन गैप को पाटती है, जो बूढ़े और युवा दोनों तरह के स्रोताओं के दिलों को लुभाती है।

‘लफ्जों में’ गाने को आज भी दर्शकों से उतना ही प्यार मिलता है जितना 2005 में मिला था।

फैंस भविष्य में अभिजीत और मयूर के बीच और अधिक सहयोग देखने के लिए उत्सुक हैं।

Leave feedback about this

  • Service