June 12, 2026
National

हस्ताक्षर विवाद मामले में अभिषेक बनर्जी से 6 घंटे पूछताछ, सीआईडी ने 14 जून को फिर किया तलब

Abhishek Banerjee questioned for 6 hours in signature dispute case; CID summons him again on June 14.

सीआईडी ने टीएमसी विधायकों के हस्ताक्षर में अंतर के मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को 14 जून को एक बार फिर पूछताछ के लिए तलब किया है। गुरुवार से सीआईडी मुख्यालय में उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। सीआईडी ने लगभग छह घंटे पूछताछ करने के बाद अभिषेक बनर्जी को देर रात छोड़ा था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को हुई लंबी पूछताछ के दौरान अभिषेक बनर्जी ओरिजिनल रेजोल्यूशन बुक और मीटिंग के मिनट्स से जुड़े खास सवालों का जवाब नहीं दे पाए। एक सूत्र ने कहा, “जब उनसे पूछा गया कि क्या पार्टी के महासचिव होने के नाते वह रेजोल्यूशन बुक के बारे में जानकारी होने से इनकार कर सकते हैं, तो वह कुछ मिनटों के लिए अपना आपा भी खो बैठे।”

ओरिजिनल रेजोल्यूशन बुक की जानकारी से जुड़े सवालों के अलावा, अभिषेक बनर्जी इस मामले में जांच अधिकारियों के कई अन्य सवालों के भी सही जवाब नहीं दे पाए। सीआईडी की पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी सीधे हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित ममता बनर्जी के आवास पर गए।

लगातार तीन नोटिसों को नजरअंदाज करने के बाद गुरुवार को अभिषेक बनर्जी पूछताछ के लिए सीआईडी के सामने पेश हुए थे। कलकत्ता हाईकोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को गिरफ्तारी सहित पुलिस की कठोर कार्रवाई से 21 दिनों के लिए सुरक्षा दी है। साथ ही उनको जांच अधिकारियों के साथ सहयोग करने का निर्देश भी दिया।

हाईकोर्ट ने सीआईडी को मामले की निष्पक्ष जांच के लिए आवश्यकतानुसार छापेमारी और तलाशी अभियान चलाने की भी छूट दी है।

Leave feedback about this

  • Service