N1Live Entertainment जिम के दीवाने हैं अभिनेता अनुपम खेर, बोले-वर्कआउट करना बहुत अच्छा लगता है
Entertainment

जिम के दीवाने हैं अभिनेता अनुपम खेर, बोले-वर्कआउट करना बहुत अच्छा लगता है

Actor Anupam Kher is a gym enthusiast; says he loves working out.

अभिनेता अनुपम खेर अपने काम के साथ-साथ फिटनेस को लेकर भी काफी सक्रिय रहते हैं और नियमित रूप से जिम जाते हैं। बुधवार को अभिनेता ने वर्कआउट की कुछ झलकियां शेयर कीं। अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर जिम से ली गई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें जिम जाना और वर्कआउट करना बेहद पसंद है। अभिनेता ने लिखा, “मुझे जिम जाना, वर्कआउट करना बहुत अच्छा लगता है और वर्कआउट के बाद ऐसे खड़े होकर फोटो खिंचवाना तो सबसे अच्छा लगता है! मेहनत भी जरूरी है और उसका फोटोग्राफी प्रमाण भी।”

अभिनेता द्वारा पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स को अभिनेता की फिल्में प्रभावित तो करती ही हैं लेकिन उनकी फिटनेस भी युवाओं को आकर्षित करती है। वे न केवल बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से लोगों को इंस्पायर करते हैं, बल्कि असल जिंदगी में भी सोशल मीडिया और शोज के जरिए लोगों को मोटिवेट करते रहते हैं और अक्सर सोशल मीडिया के जरिए बड़े मुद्दों पर अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटते हैं।

अभिनेता अनुपम खेर की बात करें, तो उन्होंने हाल ही में दो फिल्म ‘खोसला का घोसला-2’ और सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ की शूटिंग खत्म की है। दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। म्यूजिकल पारिवारिक फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अनुपम खेर भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं।

‘खोसला का घोसला 2’ साल 2006 की कल्ट क्लासिक कॉमेडी-ड्रामा ‘खोसला का घोसला’ का सीक्वल है। फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी (खुराना), प्रवीण डब्बास और रणवीर शौरी एक बार फिर इस सीक्वल में अपनी भूमिकाओं में लौट रहे हैं। इसके अलावा रवि किशन और दिव्या खोसला कुमार भी इस बार नई स्टार कास्ट का हिस्सा बने हैं। फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में की गई है, जो कि पूरी हो चुकी है।

Exit mobile version