N1Live Entertainment एक्टर्स क्रिकेट बैश सिर्फ मैच नहीं, पैशन भी है : मानव गोहिल
Entertainment

एक्टर्स क्रिकेट बैश सिर्फ मैच नहीं, पैशन भी है : मानव गोहिल

Actors Cricket Bash is not just a match, it's also a passion: Manav Gohil

28 मार्च । मुंबई में टी-10 सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग, एक्टर्स क्रिकेट बैश (एसीबी) का आगाज हो चुका है, जहां टीवी और ओटीटी जगत के जाने-माने चेहरे पहुंच रहे हैं।

एक्टर वरुण बडोला और मानव गोहिल समेत टीवी के कई पॉपुलर चेहरों को मैच का आनंद उठाते देखा गया।

एक्टर्स क्रिकेट बैश में पहुंचे वरुण बडोला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हर साल हम एसीबी का इंतजार करते हैं और जीत के लिए मेहनत भी करते हैं।

उन्होंने कहा, “पहले भी हम फाइनल में पहुंचे थे लेकिन जीत नहीं पाए थे। इस बार कोशिश रहेगी कि फाइनल में जीत दर्ज करें।”

टीवी अभिनेता ने कहा, “ऐसा नहीं है। यह सब जनता और इकोनॉमिक्स पर निर्भर करता है। जब जनता हॉकी को छोड़कर क्रिकेट देखना चाहती है, तो क्या ही किया जा सकता है? लेकिन, अब पहले की तुलना में थोड़ा बदलाव आया है क्योंकि ओलंपिक को पसंद किया जाता है और उम्मीद है कि आगे लोग बाकी खेलों को भी उतना ही पसंद करेंगे, जितना क्रिकेट को करते हैं।”

मानव गोहिल ने एसीबी को सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि पैशन भी बताया। उन्होंने कहा, “जब एसीबी का पहला सीजन शुरू हुआ था, तब बहुत सारी चुनौतियां थीं। चुनौतियां आज भी हैं, लेकिन छह सीजन तक आते-आते बहुत कुछ बदल गया है। टीवी के इतने सारे स्टार्स को एक छत के नीचे क्रिकेट खिलाना छोटी बात नहीं है, और हर कोई इसके लिए मेहनत कर रहा है।”

फाइनल में टीम को सपोर्ट करने के सवाल पर अभिनेता ने कहा, “इस बार दिल्ली और चंडीगढ़ आमने-सामने हैं और दोनों ही मजबूत टीमें हैं। दिल्ली तीन बार फाइनल में पहुंची है, लेकिन आज रण में युद्ध है और देखना होगा कि कौन जीतेगा।”

मैच में आने वाली चुनौतियों की बात करते हुए मानव ने बताया कि मौसम से बहुत परेशानी हो रही है क्योंकि मैदान में सीधी धूप खिलाड़ियों पर पड़ रही है। ऐसे में वहां कुछ घंटे भी टिक पाना मुश्किल हो रहा है।

बता दें कि मानव गोहिल ने हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर-2 में भारतीय एजेंसी के अधिकारी का रोल प्ले किया और आर. माधवन के साथ स्क्रीन शेयर की है। फिल्म में उनके किरदार की खूब चर्चा हो रही है।

Exit mobile version