N1Live Entertainment अदिति मलिक ने पति मोहित से पूछा सवाल, कहा- 1 अप्रैल को शादी का वह प्रपोजल प्रैंक तो नहीं था?
Entertainment

अदिति मलिक ने पति मोहित से पूछा सवाल, कहा- 1 अप्रैल को शादी का वह प्रपोजल प्रैंक तो नहीं था?

Aditi Malik asked her husband Mohit, "Was that marriage proposal on April 1 a prank?"

2 अप्रैल । टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री अदिति मलिक ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पति के लिए एक खास पोस्ट की। इस पोस्ट में उन्होंने अपने पति और अभिनेता मोहित मलिक को जिंदगी में आने के लिए शुक्रिया अदा किया।

अदिति ने पति के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। तस्वीर में दोनों एक दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए नजक आ रहे हैं। पोस्ट में अदिति ने लिखा, “मोहित मिलक, अब बहुत समय बीत गया। 1 अप्रैल को तुमने मुझसे शादी करने की बात की थी, बिना किसी तैयारी या संकेत के। आज बता दो क्या वह अप्रैल फूल का मजाक था या सच में था?”

अभिनेत्री ने आगे अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए लिखा, “लेकिन सच कहूं तो, चाहे मजाक था या सबसे प्यारा सच, वह पल सालों-साल की एक खुशहाल और मजेदार यात्रा बन गया। मैं इस यात्रा को किसी भी चीज से बदलना नहीं चाहती। आगे और भी बड़े, बेहतर और खुशियों से भरे पल आएं। मोहित मलिक, तुम्हारा दिल से धन्यवाद।”

अदिति ने टीवी सीरियल शरारत, थोड़ा जादू, थोड़ी नजाकत, मिली, जूनियर जी, बनू मैं तेरी दुल्हन, बात हमारी पक्की है, कुमकुम प्यारा सा बंधन, कहानी घर घर की, हीरो-भक्ति ही शक्ति है और सारथी में काम करके घर-घर में पहचान बनाई है।

मोहित मलिक और अदिति शिरवाइकर की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है। दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ के सेट पर हुई, उनकी दोस्ती हुई और 1 अप्रैल 2010 को मोहित ने अदिति को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे उन्होंने मजाक समझा था। हालांकि, अभिनेत्री ने बाद में मोहित को हां कर दिया था।

इसके बाद इन दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला किया और 1 दिसंबर, 2010 को शादी की। उसके बाद उन्होंने 27 अप्रैल, 2021 को लॉकडाउन के दौरान अपने बेटे का वेलकम किया।

Exit mobile version