N1Live Entertainment अदीवी शेष ने कोरियोग्राफर विजय मास्टर के लिए लिखा भावुक नोट
Entertainment

अदीवी शेष ने कोरियोग्राफर विजय मास्टर के लिए लिखा भावुक नोट

Adivi Sesh pens an emotional note for choreographer Vijay Master

31 मार्च । अभिनेता अदीवी शेष ने अपनी आगामी फिल्म ‘डकैत’ में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के साथ खास कोलैबोरेशन किया। फिल्म का नया गाना ‘टच बडी’ हाल ही में रिलीज किया गया है। इस गाने में पवन सिंह, जोनिता गांधी और अदीवी शेष नजर आ रहे हैं।

यह गाना अदीवी की फिल्म का दूसरा ट्रैक है। गाने को पवन सिंह और कैनेडियन सिंगर जोनिता गांधी ने मिलकर गाया है जबकि लिरिक्स वायु श्रीवास्तव ने लिखे हैं और भीम्स सेसिरोलियो ने इसका संगीत तैयार किया है।

पवन खुद इस गाने में अदिवि के साथ परफॉर्म किया। सोमवार को अदीवी शेष ने इंस्टाग्राम पर गाने की डांस प्रैक्टिस का बैकस्टेज वीडियो शेयर किया। उन्होंने अपने कोरियोग्राफर पोलकी विजय मास्टर को खास तौर पर धन्यवाद दिया। अदीवी ने लिखा, “‘सीक्रेट वेपन’ कोरियोग्राफर पोलकी विजय मास्टर को मेरा दिल से धन्यवाद। आप वही हैं, जिन्होंने मुझे इस गाने पर डांस करने के लिए प्रेरित किया। आज यह गाना पूरे भारत में ट्रेंड कर रहा है।”

अदीवी शेष ने आगे कहा कि मास्टर जी उनके घबराहट के समय में भी सकारात्मक ऊर्जा की तरह उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने लिखा, “आप आए, हमें गाइड किया और सबसे बड़ी बात, मेरी घबराहट के बीच आप एक सकारात्मक ऊर्जा की तरह साथ खड़े रहे। धन्यवाद, मास्टर, हमेशा साथ देने के लिए.. हमें सिखाने के लिए और मुझे मेरा पहला डांस हिट देने के लिए। आपसे बहुत प्यार, सच में।”

गाना रिलीज होने के बाद पूरे भारत में खूब चर्चा में है। यह गाना फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ का दूसरा सिंगल है। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसमें अदीवी शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। गाने की धुन भैम्स सेसिरोलियो ने तैयार की है और बोल वायु ने लिखे हैं।

‘डकैत: एक प्रेम कथा’ एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा है। फिल्म की कहानी एक गुस्सैल कैदी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड से बदला लेना चाहता है, क्योंकि उसे लगता है कि उसकी प्रेमिका ने उसे धोखा दिया है। कहानी में प्यार, धोखा और इमोशनल टकराव को एक अलग अंदाज में दिखाया गया है।

Exit mobile version