N1Live Entertainment 10 साल की मेहनत के बाद दंगल गर्ल ने खरीदा अपने सपनों का महल, गृहप्रवेश पर कराया ‘होम टूर’
Entertainment

10 साल की मेहनत के बाद दंगल गर्ल ने खरीदा अपने सपनों का महल, गृहप्रवेश पर कराया ‘होम टूर’

After 10 years of hard work, Dangal girl buys her dream palace, conducts 'home tour' on housewarming ceremony

15 मार्च । अपना खुद का घर लेना हर किसी के लिए गर्व से भर देने वाला पल होता है। खासकर जब आप अपने माता-पिता के रहते हुए उन्हें खुद के खरीदे आलीशान घर में लाएं।

ऐसी ही खुशी से भरी फीलिंग सान्या मल्होत्रा महसूस कर रही हैं, जिन्होंने 10 साल की मेहनत के बाद अपना खुद का आलीशान घर लिया है और अपने फैंस को अपने घर का होम टूर भी कराया है।

‘दंगल’ से करियर की शुरुआत करने वाली सान्या को इंडस्ट्री में आए 10 साल हो चुके हैं। प्रोफेशनल फ्रंट पर अभिनेत्री ने अपनी मजबूत पहचान बनाई है, और अब इसी मेहनत के बलबूते पर खुद का बड़ा और खूबसूरत घर खरीदकर अपने एक और सपने को पूरा कर लिया है। अभिनेत्री ने अपने गृहप्रवेश की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो अपने माता-पिता के साथ खुश दिख रही हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने घर के कोने-कोने की खूबसूरती की फोटो डाली है, जिसका इंटीरियर बहुत एलिगेंट और कूल वाइब दे रहा है। नए घर के साथ अभिनेत्री ने अपने इमोशंस को भी साझा किया है।

उनका कहना है कि यह उनकी सालों की मेहनत का फल है, जो आज आकर मिला है। उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों को अपनी सबसे बड़ी ताकत भी बताया। उन्होंने लिखा, “हर हर महादेव। सालों के सपने, मेहनत, सीखना और विकास। इस घर की हर दीवार मुझे याद दिलाएगी कि धैर्य और विश्वास का परिणाम कितना सुंदर हो सकता है और इन सबमें मेरे परिवार व दोस्तों का भरोसा हमेशा मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा है।”

उन्होंने लिखा, “यह सिर्फ एक घर से कहीं बढ़कर है। यह मेरी यात्रा का एक छोटा सा हिस्सा है। मेरे घर में आपका स्वागत है।”

बता दें, सान्या ने सिर्फ पर्सनल लाइफ में ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल लाइफ में भी खुद को अच्छे से ग्रो किया है। उनकी ओटीटी फिल्म ‘कटहल’ और ‘मिसेज’ के लिए उन्होंने कई अवॉर्ड अपने नाम किए। मिसेज में उनके द्वारा निभाए गए किरदार ऋचा के किरदार को खूब सराहा गया। उन्हें फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2025 में बेस्ट एक्ट्रेस, शोशा रील अवार्ड्स 2026 में शोशा रील अवार्ड्स 2026 और न्यू यॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2024 में भी बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब इसी फिल्म के लिए दिया गया था।

Exit mobile version