March 10, 2026
Entertainment

मनीष मल्होत्रा के ‘क्लासिक’ आउटफिट में नजर आईं ऐश्वर्या राय, चिकनकारी और जरदोजी का शाही मेल

Aishwarya Rai Bachchan looks stunning in a ‘classic’ Manish Malhotra outfit, a royal blend of chikankari and zardosi.

8 मार्च । मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइनर मनीष मल्होत्रा अपनी बेहतरीन कारीगरी और टाइमलेस डिजाइन को लेकर जाने जाते हैं। उनके बनाए कपड़े काफी समय तक लोगों के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं। हाल ही में मनीष ने एक नया आउटफिट तैयार किया।

यह लुक उनकी बेहतरीन कारीगरी और क्लासिक स्टाइल का शानदार उदाहरण है। मनीष ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या के साथ एक तस्वीर शेयर की और इस आउटफिट की खूबसूरती के बारे में बताया। उन्होंने इस आउटफिट को ऐश्वर्या की खूबसूरती के साथ जोड़ा और बताया कि यह डिजाइन टाइमलेस है।

उन्होंने लिखा, “ऐश्वर्या ने ऑफ-व्हाइट चिकनकारी कुर्ता पहना हुआ है। कुर्ते पर एंटीक जरदोजी और डोरी कढ़ाई का काम किया गया है। हर जरी धागे की चमक ऐसी की गई है कि मानो कोई कविता लिखी गई हो। यह कढ़ाई इतनी बारीक और शानदार है कि देखते ही दिल खुश हो जाता है। कुर्ते का सिल्हूट बहुत खूबसूरत है, जो इजहार पैंट्स के साथ मिलकर एक सुंदर फ्लो देता है। साथ में शाही दुपट्टा लुक को और भी राजसी बना रहा है।

मनीष ने आगे बताया कि इस पूरे आउटफिट का आकर्षण एमराल्ड के अनकट गहने हैं, जो मानो शाही विरासत के टुकड़ों की तरह लगते हैं। गहरे, चमकदार और हमेशा के लिए याद रहने वाले।

मनीष के आउटफिट्स हमेशा से ही भारतीय कारीगरी को आधुनिक तरीके से पेश करते हैं। चिकनकारी, जरदोजी, और एमराल्ड का मेल ऐश्वर्या के लुक को और भी खास बना रहा है। वहीं, अभिनेत्री ने खूबसूरत आउटफिट को ग्रेसफुल तरीके से कैरी भी किया है। उनकी मुस्कान और स्टाइल ने पूरे लुक को और भी आकर्षक बना दिया।

मनीष मल्होत्रा ने हाल ही में फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ से प्रोडक्शन में डेब्यू किया है और अब ओटीटी पर उनकी फिल्म ‘साली मोहब्बत’ भी रिलीज हो चुकी है। हालांकि, फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया ही हासिल हुई थी।

Leave feedback about this

  • Service