February 4, 2026
Entertainment

अजय देवगन ने फिल्म ‘शतक’ की तारीफ की, बोले- राष्ट्र निर्माण में आरएसएस का बड़ा योगदान

Ajay Devgan praised the film ‘Shatak’, saying that the RSS has made a huge contribution in nation building.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर आधारित फिल्म ‘शतक’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को संघ के 100 साल की यात्रा, उसके विचार और सामाजिक योगदान को केंद्र में रखकर बनाया गया है।

फिल्म के निर्माताओं ने इसका टीजर पहले ही जारी कर दिया है, जिसे देखने के बाद हर तरफ से फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी अभिनेत्री की तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। अभिनेता अजय देवगन ने मंगलवार को फिल्म की तारीफ की।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टीजर का लिंक शेयर किया, जिसके साथ अभिनेता ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, “आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर ढेरों बधाइयां। इन 100 वर्षों में राष्ट्र निर्माण में संघ का बड़ा योगदान रहा है। इसी सफर और काम को दिखाने आ रही है फिल्म ‘शतक’।

फिल्म का टीजर काफी प्रभावशाली है, जिसे देखकर पता चलता है कि संघ से जुड़े कई सालों पुराने भ्रम और गलतफहमियों पर भी फिल्म में प्रकाश डाला गया है। यह फिल्म सिर्फ विवादों या चर्चाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि संघ के इतिहास, विचार और विकास को सही संदर्भ में पेश करती है। इसमें स्वतंत्रता संग्राम में आरएसएस का योगदान, विभिन्न समय पर लगे प्रतिबंध और आपातकाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों की झलक भी दिखाई देती है।

इसी के साथ ही मेकर्स ने फिल्म का गीत ‘भगवा है अपनी पहचान’ भी रिलीज कर दिया है। इस गीत को प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। देशभक्ति से भरा यह गीत फिल्म की भावना और मूल विचार को प्रस्तुत करता है।

यह फिल्म 100 साल के लंबे पड़ाव के पूरे होने की कहानी को प्रस्तुत करती है, जिसने देश के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन को गहराई से प्रभावित किया है। फिल्म के सह-निर्माता आशीष तिवारी हैं। अनिल डी अग्रवाल की परिकल्पना पर आधारित और आशीष मॉल द्वारा निर्देशित यह फिल्म 19 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे एडीए 360 डिग्री एलएलपी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

Leave feedback about this

  • Service