N1Live Entertainment दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से मिलीं आकांक्षा चमोला, फराह खान से बोलीं-लॉकअप का अनुभव शानदार
Entertainment

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से मिलीं आकांक्षा चमोला, फराह खान से बोलीं-लॉकअप का अनुभव शानदार

Akanksha Chamola met Delhi CM Rekha Gupta and told Farah Khan that the 'Lock Upp' experience was fantastic.

निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ आकांक्षा चमोला के घर गई थीं, जहां पर अभिनेत्री ने शो के बाद की जिंदगी के बारे में बात की। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि वे हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिली हैं। फराह खान के हालिया यूट्यूब वीडियो में दिखाया गया कि वे आकांक्षा चमोला के घर गई हैं, जहां अभिनेत्री और उनकी मां ने फराह खान का स्वागत किया और बातचीत में अभिनेत्री ने फराह खान को इतने दिनों बाद मुलाकात के लिए माफी मांगी।

आकांक्षा चमोला ने कहा, “मैं पिछले कई समय से व्यस्थ चल रही थी इसलिए आपसे मिल नहीं क्योंकि मैं कल ही दिल्ली से आई हूं। अभी हाल ही में मेरी मुलाकात दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से हुई थी, मुझे पता नहीं मैंने लॉकअप में क्या किया है।”

इसके बाद अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने आगे बताया कि उनके अंदर अभिनय की कला पिता से आई है। अभिनेत्री ने हंसते हुए कहा कि उनके पापा बहुत फिल्मी थे और रामलीला में वे सीता का किरदार निभाया करते थे। इसके बाद फराह खान का रिक्शन देखने लायक बनता है, जिसे देखकर आकांक्षा एक्सप्लेन करती कि पहले के जमाने में लड़के ही महिला किरदार निभाते थे।

बातचीत में आकांक्षा चमोला और फराह खान ने ‘लॉकअप-2’ शो के बारे में बात की। बातचीत में फराह ने आकांक्षा से पूछा, “लॉकअप के बाद तुम्हारी जिंदगी कैसी चल रही है, जिस पर आकांक्षा ने कहा कि बहुत ‘हैक्टिक’। आकांक्षा चमोला ने कहा, “‘लॉकअप-2’ से बाहर आने के कुछ दिनों बाद मुझे शो के माहौल से निकलने में थोड़ा समय लगा।”

आकांक्षा चमोला की बात पर सहमति जताते हुए फराह ने कहा कि तुम्हे क्या मेरे साथ भी ही हुआ था। आकांक्षा चमोला ने कहा, “मैं दो रात तक शो नहीं पाई थी। मुझे ऐसा लगता था कि मैं बेंच पर लेटी हूं, आकांक्षा चौधरी और योगेश उनके आसपास घूम रहे हैं।” इसके बाद आकांक्षा चमोला और फराह खान ने सभी के ‘लॉकअप-2’ में सभी के सीक्रेट पर बात की। उन्होंने शिवांगी के सीक्रेट पर बात करते हुए कहा कि शिवांगी को बाद में एहसास हुआ था कि शो में कुछ बड़ा सीक्रेट रिवील करना पड़ेगा, ब्रेड बटर से काम नहीं चलेगा।

‘लॉकअप-2’ में गौरव खन्ना आकांक्षा चमोला से मिलने गए थे और वहां शो से आकांक्षा को उनके सीक्रेट रिवील करने के बाद के रिएक्शन भी बताए थे। साथ ही, आक्षांका चमोला के घर में चल रहे माहौल पर भी बात की थी।

फराह ने आकांक्षा से पूछा कि शो में गौरव के आने के बाद क्या हुआ था। इस पर आकांक्षा चमोला ने बताया कि गौरव ने उनसे कहा था कि उनके घरवाले शो में सीक्रेट खुलने और गेम को लेकर परेशान हैं। आकांक्षा ने ये भी कहा कि उनके माता-पिता उनके बारे में ज्यादातर बातें पहले से ही जानते थे।

Exit mobile version