N1Live Entertainment अक्षय, सुनील और परेश रावल स्टारर ‘हेरा फेरी’ ने पूरे किए हंसी के 26 साल
Entertainment

अक्षय, सुनील और परेश रावल स्टारर ‘हेरा फेरी’ ने पूरे किए हंसी के 26 साल

Akshay Kumar, Sunil Grover and Paresh Rawal starrer 'Hera Pheri' completes 26 years of laughter

बॉलीवुड की क्लासिक कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ के रिलीज को 26 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म में परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी थी। यहां तक कि आज भी लोग फिल्म को देखते हैं।

हर बार जब कोई इस फिल्म को देखता है, तो हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। इसके मजेदार डायलॉग्स, कमाल के सीन्स और कलाकारों की शानदार एक्टिंग आज भी अच्छी लगती है। फिल्म की कहानी तीन दोस्तों की है, जो पैसे की तंगी में फंस जाते हैं और फिर हंसी के तूफान खड़े कर देते हैं। वहीं, इसके कुछ कॉमेडी सीन्स सोशल मीडिया पर भी वायरल होते रहते हैं।

प्राइम वीडियो ने फिल्म के 26 साल पूरे होने का जश्न मनाया और फिल्म के पुराने सीन्स को दोहराकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इसके साथ ही कैप्शन में परेश रावल का डायलॉग लिखा, “26 साल हो गए… उठा ले रे देवा, उठा ले। फिल्म ‘हेरा फेरी’ के 26 साल पूरे हो गए हैं।”

‘हेरा फेरी’ ने बॉलीवुड में कॉमेडी का नया स्टैंडर्ड सेट किया था। परेश रावल के बाबू भैया, अक्षय कुमार के राजू और सुनील शेट्टी के श्याम के किरदार सबके दिलों में बस गए। ओम पुरी और तब्बू ने भी अपने रोल से फिल्म को मनोरंजक बनाने में मदद की। फिल्म के गाने और डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर हैं और सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं। फिल्म की दीवानगी इस कदर है कि इसके तीसरे पार्ट का इंतजार भी है।

‘हेरा फेरी’ साल 2000 की कल्ट क्लासिक बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। यह मलयालम फिल्म ‘रामजी राव स्पीकिंग’ की रीमेक है। फिल्म की कहानी तीन मुख्य किरदारों, बाबूराव (परेश रावल) और अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की तिकड़ी, पैसों की किल्लत के कारण एक गलत नंबर के माध्यम से फिरौती की योजना में फंस जाते हैं। फिल्म को काफी पसंद किया गया था और फिर 2006 में इसका दूसरा भाग ‘फिर हेरा फेरी’ आया था।

Exit mobile version