कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने इसकी पुष्टि कि है कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी पत्नी परनीत कौर के साथ सीएम भगवंत मान से मिलेंगे। हमारे कुछ पुराने दोस्तों की मांग है कि भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों के नाम बताएं जाएं। कैप्टन जरूर वहां नाम बताएंगे। बता दे कि पिछले दिन भगवंत मान द्वारा अपने भ्रष्ट मंत्री को बरखास्त करने और पुलिस कारवाही के चलते कुछ कांग्रेसियों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोला था। उनका कहना था कि वे अपने द्वारा बनाई गए भ्रष्ट कांग्रेसियों की लिस्ट सीएम को दे सकते हैं। कैप्टन ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वे जरूर बताएगें। प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने आगे कहा क किसने अवैध माइनिंग की, किसने पंजाब को कैसे लूटा?। कैप्टन ने नाम हाईकमान को भी दिए थे। उन्होंने भ्रष्टों पर कार्रवाई करने की जगह कैप्टन को हटा दिया। कैप्टन उन्हें कैबिनेट से हटाना चाहते थे। फंड हाईकमान को भी दिए गए। पहले दोस्त अच्छे थे तो अब दुश्मनी भी अच्छी तरह से निभाएंगे।
Punjab
पंजाब कांग्रेस के भ्रष्ट मंत्रियों की सूची को लेकर भगवंत मान से मुलाकात करेंगे अमरिंदर सिंह
- May 28, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 890 Views
- 3 years ago


Leave feedback about this