N1Live Entertainment आम्रपाली दुबे की इंस्टाग्राम फैमिली हुई 60 लाख की, फैंस को कहा-‘तहे दिल से धन्यवाद’
Entertainment

आम्रपाली दुबे की इंस्टाग्राम फैमिली हुई 60 लाख की, फैंस को कहा-‘तहे दिल से धन्यवाद’

Amrapali Dubey's Instagram family reaches 6 million; thanks fans—"Heartfelt thanks."

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे फैंस के बीच अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया सक्रियता के लिए भी जानी जाती हैं। अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक नया मुकाम हासिल कर लिया है।

दरअसल, इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री के 60 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं। गुरुवार को अभिनेत्री ने खुशी एक पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर की। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे ‘तितली शहर’ में शानदार एक्सप्रेशन के साथ लिपसिंक करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने फैंस को धन्यवाद देते हुए लिखा, “60 लाख की मजबूत इंस्टाग्राम फैमिली बन गई है। सभी को इतना प्यार देने के लिए तहे दिल से धन्यवाद।”

अभिनेत्री आम्रपाली इन दिनों सोशल मीडिया बयानों और जियो हॉटस्टार शो ‘भोजपुरी बवाल’ पर अपने द्वारा दिए गए बयानों को लेकर सुर्खिों में बनी हुई हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने शो मे कहा कि वह बिना शादी किए मां बनना चाहती हैं, जिस पर उनके परिवार ने ऐतराज जताया है। हालांकि, बाद में उनकी मां इस बात से राजी हो गई।

इसके साथ ही शो के प्रोमो में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ उनके रिश्तों और गॉसिप को लेकर भी नोंकझोक और भावुक पल देखने को मिले हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने साल 2014 की फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से साथ काम करना शुरू किया था और करीब 35 फिल्मों में पति-पत्नी का किरदार निभाया है।

फिल्मों में लगातार साथ काम करने और शादी के सीन्स होने के कारण अक्सर दोनों की गुप्त शादी या अफेयर की खबरें आती रहती हैं, जिन्हें दोनों ने हमेशा खारिज किया है। हालांकि, आम्रपाली ने स्पष्ट भी किया है कि निरहुआ का परिवार उनके अपने परिवार जैसा है और वह उनके बच्चों के काफी करीब हैं, लेकिन उनके बीच पेशेवर रिश्ते से बढ़कर कुछ नहीं है।

हाल ही में अभिनेत्री काजल राघवानी ने शो भोजपुरी बवाल में दोनों की रिश्ते को लेकर बात की। साथ ही, काजल राघवानी ने दोनों के रिश्ते को लेकर बात की थी। उन्होंने रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में आम्रपाली दुबे से यह सवाल किया था कि क्या वह दिनेश लाल यादव (निरहुआ) को लेकर उनसे असुरक्षित महसूस करती हैं और क्या आम्रपाली की वजह से निरहुआ उनके साथ फिल्में नहीं करते हैं।

Exit mobile version